फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi said that Muslims do not need to be afraid from CAA

UP: 'सीएए से मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं', मुस्लिम जमात के अध्यक्ष बोले- सपा सांसद कर रहे गुमराह

Fri, 05 Jan 2024 01:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Jan 2024 01:44 PM IST
सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि सीएए से मुसलमानों को घबराने और परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस कानून का भारत के मुसलमानों से कोई लेना-देना नहीं है। कुछ राजनीतिक लोग सिर्फ मुसलमानों का वोट हासिल करने के लिए जज्बाती, भड़काऊ और बेबुनियाद बयानबाजी करते हैं। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi said that Muslims do not need to be afraid from CAA
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसको लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि इस कानून से भारत के मुसलमानों का कोई लेना-देना नहीं है बल्कि यह कानून उन लोगों से संबंध रखता है, जो अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश , श्रीलंका और म्यांमार से आए हैं और यहां अवैध रूप से रह रहे हैं। 

विज्ञापन


बरेली के मौलाना ने कहा कि यह कानून केंद्र सरकार बहुत पहले लेकर आई थी। लागू करना चाहती थी मगर हकीकत को समझे बगैर देशभर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन होने की वजह से लागू नहीं हो सका। मगर अब सरकार इस कानून को लागू करना चाहती है। इसके अध्ययन से पता चला कि इस कानून से भारत के मुसलमानों का कोई लेना-देना नहीं है। इसमें भारत में रह रहे करोड़ों मुसलमानों की नागरिकता पर कोई प्रशन चिंह नहीं उठाया गया है। यह कैसे मुमकिन हो सकता है कि यहां सदियों से रह रहे मुसलमानों की नागरिकता को छीन लिया जाएगा। अगर भविष्य में ऐसा कोई कानून बनाया जाता है तो देश के हालात खराब हो सकते हैं। कोई भी सरकार ऐसा कदम नहीं उठा सकती है।

विज्ञापन

सपा सांसद को दी नसीहत 
शहाबुद्दीन रजवी ने सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के बयान पर तीखी प्रक्रिया दी है, जिसमें बर्क ने कहा था कि सीएए लागू हुआ तो हालात खराब हो जाएंगे। मौलाना ने कहा कि डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क मुसलमानों को डरा रहे हैं और गुमराह कर रहें हैं। उनको एक बार कानून का मसौदा पढ़ लेना चाहिए। उसके बाद उनको समझ में आ जाएगा कि असल हकीकत  क्या है। कानून का बैगर अध्धयन किए धमकी देना किसी सांसद के लिए शोभा नहीं देता है। 

ये भी पढ़ें- UP News: शाहजहांपुर में ददरौल से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

मौलाना ने आगे कहा कि इस कानून से मुसलमानों को घबराने और परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ राजनीतिक लोगों का सिर्फ यह मकसद रह गया है कि वह मुसलमानों का वोट हासिल करने के लिए जज्बाती, भड़काऊ और बेबुनियाद बयानबाजी करते हैं, मगर अब सियासी हालात बहुत बदल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed