फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi received death threats for supporting CAA in Bareilly

Bareilly: सीएए के समर्थन पर मौलाना शहाबुद्दीन को जान से मारने की धमकी, फोन पर युवक बोला- बरेली से उठवा लूंगा

Sat, 30 Mar 2024 03:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Mar 2024 03:03 PM IST
सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी के नंबर पर कॉल कर एक युवक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी ने कहा कि उसकी पहुंच अंडरवर्ल्ड तक है। अगर दोबारा कोई बयान दिया तो बरेली से उठा लूंगा। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi received death threats for supporting CAA in Bareilly
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी को जान से मारने की धमकी मिली है। मौलाना का आरोप है कि सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) का समर्थन करने पर शहनवाज नाम के युवक ने फोन पर धमकी दी है। उसने धमकी भरा ईमेल भी किया है। शहाबुद्दीन रजवी ने शनिवार को कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। 

विज्ञापन


मौलाना के मुताबिक 23 मार्च की रात उनके फोन पर कॉल आया। कॉल करने वालेने अपना नाम शहनवाज निवासी लखनऊ बताया। उसने कहा कि तुम मुसलमानों के नेता बनते हो और भाजपा की हिमायत में बात करते हो। सीएए का समर्थन करते हो। समाजवादी पार्टी का विरोध करते हो। जब मौलाना ने उसे समझाया तो उसने कॉल काट दिया। इसके बाद दोबारा कॉल किया। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव: बरेली मंडल में सियासी समीकरण साधेंगे सीएम योगी, दो अप्रैल को तीन जिलों में करेंगे चुनावी शंखनाद
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर दोबारा से अखबार या चैनल पर बयान दिया तो बरेली से उठवा लूंगा। मेरी पहुंच अंडरवर्ल्ड तक है। कॉल करने वाले ने मौलाना की मेल आईडी पर धमकी भरा मैसेज भी भेजा है। धमकी के बाद मौलाना ने अपनी जान का खतरा बताते हुए कहा कि ये देश विरोधी कट्टरपंथी विचारधारा के लोग कभी भी कोई संगीन वारदात कर सकते हैं।

सीएए पर मौलाना ने ये कहा था 
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सीएए लागू होने पर कहा था कि मुसलमानों को इस कानून से घबराने की जरूरत नहीं। यह नागरिकता देता है, छीनता नहीं है। इस कानून को लेकर मुसलमानों के बीच जो भी गलतफहमियां थीं, वे काफी दूर हो गई हैं। यह कानून उन लोगों के लिए है, जो गैर मुस्लिम पाकिस्तान, बंगलादेश, अफगानिस्तान से भारत आए और यहां वर्षों से रह रहे हैं। उनको नागरिकता देगा। इस कानून से भारतीय मुसलमानों का कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed