फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi will solve political equations through enlightened conference in Bareilly

लोकसभा चुनाव: बरेली मंडल में सियासी समीकरण साधेंगे सीएम योगी, दो अप्रैल को तीन जिलों में करेंगे चुनावी शंखनाद

Sat, 30 Mar 2024 12:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Mar 2024 12:30 PM IST
सार

बरेली में दो अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिेए सियासी समीकरण साधेंगे। इसी दिन पीलीभीत और बदायूं में भी कार्यक्रम है। सीएम योगी दोनों जिलों में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi will solve political equations through enlightened conference in Bareilly
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की सियासी जमीन मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बरेली मंडल के तीन जिलों में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। तीन जिलों की चार लोकसभा सीटों को साधने के लिए सीएम योगी तीन अलग-अलग जनसभाएं करेंगे। इनके जरिये ही वे इन तीनों जिलों में पार्टी की ओर से चुनावी शंखनाद भी करेंगे।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के चुनावी रथ के सारथी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली मंडल के पीलीभीत, बदायूं, आंवला और बरेली लोकसभा सीट को दो अप्रैल को मथेंगे। सीएम योगी का फोकस मुख्य रूप से बुद्धिजीवी वर्ग को साधने पर होगा। इसमें मुख्य रूप से चिकित्सक, इंजीनियर, प्रोफेसर्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, अधिवक्ता, विभिन्न विभागों और सेना के सेवानिवृत अधिकारी सम्मिलित किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


दो अप्रैल की सुबह मुख्यमंत्री विशेष विमान से लखनऊ से बरेली के त्रिशुल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से पीलीभीत  जाएंगे और यहां से रामा इंटर कॉलेज के सामने मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। यहां के बाद वे बदायूं के श्याम नगर स्थित लॉन में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में शरीक होंगे। दोपहर बाद वे हेलीकॉप्टर से बरेली आएंगे और बरेली इंटर कॉलेज में बरेली लोकसभा सीट पर भाजपा के पक्ष के माहौल बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा चुनाव संचालन समिति की हुई बैठक
भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक शुक्रवार को वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार के आवास पर हुई। इसमें दो अप्रैल को होने वाले प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होने वाले शहर के गणमान्य लोगों को आमंत्रण देने पर चर्चा हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि चुनाव प्रचार अभियान को बेहद सधे तरीके से आगे बढ़ाना है। 

विपक्ष को जनता पहले भी नकार चुकी है, ऐसे में हमें अपनी जीत को बड़ी करनी है। भाजपा पदाधिकारियों के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बरेली इंटर कालेज मैदान का दौरा किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, महापौर उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed