फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi made this appeal to Muslims on the arrest of CM Arvind Kejriwal

मौलाना शहाबुद्दीन बोले: सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर हो रहे धरना प्रदर्शन से दूर रहें मुसलमान

Fri, 22 Mar 2024 12:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Mar 2024 12:49 PM IST
सार

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि इस्लाम मजहब ने शराब को हराम व नाजायज करार दिया है। अगर कोई मुसलमान अरविंद केजरीवाल के समर्थन में हो रहे धरना व प्रदर्शन में शरीक होता है तो वो नाजायज कार्य को बढ़ावा देने वाले में शामिल समझा जाएगा।

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi made this appeal to Muslims on the arrest of CM Arvind Kejriwal
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले मामले में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके समर्थन में दिल्ली और उसके अलावा कुछ जगहों पर धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। इसमें टोपी लगाकर मुसलमान भी भाग ले रहे हैं। मौलाना ने अपील करते हुए कहा कि मुसलमान इस तरह के धरना प्रदर्शन में भाग न लें, ऐसे कार्यक्रमों से दूरी बनाकर रखें।

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि इस्लाम मज़हब ने शराब को हराम व नाजायज करार दिया है। इस्लाम ने अपने अनुयायियों को शराब को पीने, सेवन करने, लेन-देन, खरीद व फरोख्त, हर तरह के इस्तेमाल से बड़ी सख्ती के साथ रोका है। अगर कोई मुसलमान अरविंद केजरीवाल के समर्थन में हो रहे धरना व प्रदर्शन में शरीक होता है तो वो नाजायज कार्य को बढ़ावा देने वाले में शामिल समझा जाएगा।  जो मुसलमान भाग लेगा वोह शरीयत की नजर में मुजरिम होगा, इसलिए धरना प्रदर्शन से दूर रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि रमजान का मुकद्दस महीना चल रहा है, इस महीने को खुदा ने अपना महीना कहा है। रमजान माह खुदा की इबादत के लिए है। इस महीने में की गई इबादत का दोगुना शबाब मिलता है, इसलिए किसी तरह के धरना प्रदर्शन से दूरी बनाकर खुदा की इबादत में लगों रहे। पाबंदी के साथ रोजा और नमाज अदा करें और अपने परिवार पर ध्यान दें। ये धरना प्रदर्शन राजनीतिक होते हैं, इससे मुसलमानों को कोई लाभ मिलने वाला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed