फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mathematics questions were tricky, rest of the paper was easy

Bareilly News: गणित के सवालों ने उलझाया, शेष पेपर रहा आसान

Mon, 16 Dec 2024 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Mathematics questions were tricky, rest of the paper was easy
बरेली। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) रविवार को दूसरे दिन 15 केंद्रों पर आयोजित की गई। इसमें 5,905 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि, 1,051 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। अभ्यर्थियों ने गणित के सवालों को कठिन व शेष पेपर सामान्य बताया।
विज्ञापन

ऑफलाइन मोड में पेपर दो की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। अभ्यर्थी परीक्षा समय से दो घंटे पूर्व केंद्रों पर पहुंचे, जहां उनकी बायोमीट्रिक लगवाई गई। साथ ही चेकिंग कर परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। इसमें पंजीकृत 6,956 में से 5,905 अभ्यर्थी शामिल हुए। प्रश्नपत्र में 150 अंकों के 150 सवाल आए, जिसमें बाल विकास, भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन से जुड़े प्रश्न शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों से निकलते अभ्यर्थियों आरती, अभिषेक, शुभम आदि ने कहा कि गणित के सवालों ने उन्हें उलझाया, लेकिन समय प्रबंधन के अभ्यास के कारण वे प्रश्नपत्र हल कर सके।
विज्ञापन


--
पेपर की काफी समय से तैयारी कर रहा था। ऐसे में समय से सभी प्रश्नों को हल कर दिया। शुरूआत में कुछ सवालों ने उलझाया। -हार्दिक संधू, अभ्यर्थी

पेपर अच्छा हुआ है। हालांकि, निर्धारित समय में सवालों के उत्तर देना चुनौती रहा। ऐसे में जिनके जवाब सटीक पता थे। उन्हें पहले हल किया। -देवेश कुमार, अभ्यर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विषयों के अधिकतम प्रश्न सामान्य स्तर के रहे। इन्हें हल करने में अधिक समय नहीं लगा। समय प्रबंधन का अहम रोल रहा। -कुशाग्र, अभ्यर्थी
सभी भागों के सवालों को अंतिम समय तक हल करने का प्रयास किया। पेपर अच्छा हुआ है, परिणाम भी उम्मीद के अनुसार आएगा। -अंशिका, अभ्यर्थी
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed