{"_id":"69e0a93c8795483e440e57bf","slug":"massive-fire-engulfs-house-after-gas-cylinder-explosion-in-bareilly-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गैस सिलिंडर फटने से मकान में लगी भीषण आग, घरेलू सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गैस सिलिंडर फटने से मकान में लगी भीषण आग, घरेलू सामान जलकर राख
Thu, 16 Apr 2026 02:48 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:48 PM IST
सार
बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के गांव भोना में बृहस्पतिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब खाना बनाते समय अचानक गैस सिलिंडर फटने से एक घर में भीषण आग लग गई। तेज धमाके के साथ उठीं आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली के बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के भोना गांव में बृहस्पतिवार को खाना बनाते समय गैस सिलिंडर फटने से एक घर में भीषण आग लग गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
ग्राम भोना निवासी अशरफ के घर में यह हादसा हुआ। परिवार की महिलाएं गैस चूल्हे पर खाना बना रहे थे, तभी अचानक सिलिंडर फट गया और आग की लपटें उठने लगीं। तेज धमाके के साथ आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर में रखा सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत बचाव कार्य में जुट गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग बुझा दी गई है। मौके पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है। परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।
विज्ञापन