Bareilly News: दो फैक्टरियों में लगी भीषण आग, लाखों का माल राख, फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने पाया काबू
परसाखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया की गली नंबर एक में पेंट फैक्टरी है, जिसमें बुधवार दोपहर को अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में पास स्थित पुट्टी फैक्टरी भी आ गई। आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की एक पेंट फैक्टरी में बुधवार दोपहर को भीषण आग लग गई। पास में स्थित पुट्टी फैक्टरी भी इसकी चपेट में आ गई। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां आग पर काबू न पा सकीं तो बगल में स्थित तेल फैक्टरी की फायर टीम भी आग बुझाने के प्रयास में जुट गई। कई घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर एक स्थित एसबी पेंट फैक्टरी में दोपहर 12 बजे पेंट में केमिकल मिलाते समय मोटर पंप में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। केमिकल व पेंट से भर ड्रम तेज आवाज के साथ फटने लगे। कर्मचारियों ने आगकर जान बचाई। शोर सुनकर आसपास की फैक्टरियों में भी खतरे के सायरन बजा दिए गए।
फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। तब तक आग ने पड़ोस में स्थित पुट्टी बनाने वाली फैक्टरी को भी चपेट में ले लिया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पेंट फैक्टरी में रखा 20 हजार लीटर तारपीन का तेल, पांच हजार लीटर केमिकल एवं 20-30 हजार लीटर तैयार पेंट जल गया। फैक्टरी मालिक विनय कटियार ने बताया कि हादसे में उनका 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
शरद इंटरप्राइजेज के मालिक शशांक अग्रवाल ने बताया कि उनकी फैक्टरी में गेरू, खड़िया, मार्बल पाउडर आदि बनाया जाता है। आग से उनका काफी सामान जल गया। नुकसान का आकलन अभी नहीं किया जा सका। वहीं आग बुझाने के दौरान सीओ द्वितीय आशीष प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर सीबीगंज सतीश कुमार नैन, सीएफओ चंद्र प्रकाश शर्मा, एफएसओ गंगाराम सिंह आदि भी अपनी टीम के साथ मौके पर डटे रहे।
एनओसी पर जवाब नहीं दे सके फैक्टरी मालिक
सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा ने जब दोनों फैक्टरी के मालिकों से अग्निशमन विभाग से एनओसी होने के बारे में पूछा तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। शर्मा ने बताया कि फिलहाल आग की वजह शॉर्ट सर्किट लग रही है। कोई और लापरवाही साबित हुई तो कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.