फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   massive fire broke out in a paint factory warehouse causing panic in the industrial area in Bareilly

Bareilly News: पेंट फैक्टरी के गोदाम में लगी भीषण आग, धुएं का गुबार देख औद्योगिक क्षेत्र में मचा हड़कंप

Sat, 18 Apr 2026 12:22 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 18 Apr 2026 12:22 PM IST
सार

 बरेली के परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित अंकुर पेंट फैक्टरी के गोदाम में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग पर करीब एक घंटे में काबू पा लिया गया। पेंट से भरे ड्रमों के कारण आग तेजी से फैली, जिससे आसपास की फैक्टरियों में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
massive fire broke out in a paint factory warehouse causing panic in the industrial area in Bareilly
आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अंकुर पेंट फैक्टरी के गोदाम में शनिवार सुबह करीब 11 बजे भीषण आग लग गई। बताया गया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे गोदाम से धुएं का गुबार उठने लगा। पेंट से भरे ड्रमों के कारण आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास की फैक्टरियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


कर्मचारी आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। बीएल एग्रो ऑयल की फायर टीम ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के लिए बचाव दल को करीब एक घंटे तक अभियान चलाना पड़ा। इस दौरान बीएल एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अग्नि सुरक्षा कर्मचारियों ने बचाव अभियान चलाया। आग की इस घटना में अभी तक नुकसान का आकलन नहीं हो सका है।
विज्ञापन


बचाव अभियान और टीम
बीएल एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अग्नि सुरक्षा मैनेजर जय नारायण सिंह के नेतृत्व में बचाव अभियान चलाया गया। सीनियर सुपरवाइजर शोभित कुमार सिंह, प्रमोद कुमार और प्रमोद कुमार यादव भी टीम में शामिल थे। लीडिंग फायरमैन प्रवीण कुमार यादव और कर्मवीर सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फायरमैन कृष्णा यादव, हिमांशु, आनंद, मनीष शर्मा विशाल, देवेश कुमार और टिंकू सहित अन्य कर्मचारियों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। इस टीम ने करीब एक घंटे तक लगातार काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

massive fire broke out in a paint factory warehouse causing panic in the industrial area in Bareilly
गोदाम में लगी आग - फोटो : संवाद

आग लगने का कारण 
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। गोदाम में बड़ी संख्या में पेंट से भरे ड्रम रखे हुए थे। इन ड्रमों के कारण आग तेजी से फैली और विकराल रूप ले लिया। आग के धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना के बाद से नुकसान का सही आकलन करने की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed