फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married women are liking Saubhagyavathi Chunari and stone bangles

Bareilly News: सुहागिनों को भा रही सौभाग्यवती चुनरी और स्टोन वाली चूड़ियां

Tue, 07 Oct 2025 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Married women are liking Saubhagyavathi Chunari and stone bangles
करवाचौथ के लिए सजा बाजार, जिम्मी चू और सुपरनेट की साड़ियां भी खूब खरीदी जा रही
विज्ञापन

बरेली। करवाचौथ के लिए बाजार सज गया है। नए डिजाइन की चूड़ियां, साड़ियां, करवाचौथ स्पेशल चुनरी की खरीदारी तेजी से हो रही है। सोमवार को सुहागिनों ने बड़ा बाजार, मनिहारन की गली में कपड़े व चूड़ियों की खरीदारी की। इस बार सौभाग्यवती चुनरी और स्टोन वाली चूड़ियों की डिमांड है।
बड़ा बाजार स्थित दुकान जहां 1954 से चुनरी व लहंगे का कार्य कर रहे गौरव देवल ने बताया इस बार करवाचौथ स्पेशल की खरीदारी शुरू हुई है, जिसमें करवाचौथ स्पेशल चुनरी शामिल है, जिसमें अखंड सौभाग्यवती भव:, वेलवेट के बाॅर्डर पर चारों ओर लिखा है। वहीं लाल रंग पर गोल्डन एम्ब्राॅयड्री भी पसंद की जा रही है। उन्होंने बताया ये चुनरी सूरत से मंगाई जाती। बड़ा बाजार स्थित साड़ी विक्रेता दानिश ने बताया सबसे अधिक पसंद बनारसी सिल्क को किया जा रहा है, दूसरे नंबर पर जिम्मी चू महिलाओं की पसंद बनी है, जिसे ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से खरीदा जा रहा है। तो वहीं सुपरनेट जो शिफॉन और कॉटन से बना मुलायम नेट है, जिसे तीसरे नंबर पर खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं लहंगे साड़ी की तुलना में कम बिक रहे हैं।
विज्ञापन





हल्के कांच के कड़े भी खूब भा रहे
मनिहारन वाली गली में नए-नए डिजाइनों की चूड़ियों की ब्रिकी हो रही हैं। बाजार में कांच की चूड़ियों पर स्टोन वर्क भी महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं। जहां कांच पर वेलवेट के साथ स्टोन वर्क भी सुहागिनों को पसंद आ रहा है। चूड़ी विक्रेता मोहम्मद आसिफ ने बताया इस समय हल्के कांच के कड़े जिनमें जरकिन की कलाकारी भी खूब भा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान कीमतें
सुहागिन चुनरी = 350-950 रुपये
साड़ियां= 800-1000 रुपये
लहंगे= 2500-10000 रुपये
सुहागन चूड़ा = 600-3000 रुपये
स्टोन वाली चूड़ियां = 180 रुपये
--
करवाचौथ पर सुहाग की थालियां पिछले वर्ष की तुलना में इस बार तरह-तरह के डिजाइन की आई हैं। जो स्टोन, मोती, किरन, सितारे, गोटापट्टी आदि से सुसज्जित हैं। स्टील के लोटे, छलनी और थाली पर पूरी तरह से करवाचौथ की थालियां को देखते ही महिलाओं के मन को भा रहे हैं। सिविल लाइन स्थित विक्रेता नमित ने बताया इन सुहाग की सजी-धजी थालियों की कीमत 250 रुपये से शुरू है। हालांकि अन्य दुकानदार अपने-अपने अनुसार इनकी कीमत लगा रहे हैं। वहीं करवाचौथ के करवा भी वेलवेट के डिजाइन के हैं। जिनकी कीमत भी 100 रुपये से शुरू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed