फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman murdered for opposing illicit relationship in Bareilly

Bareilly News: अवैध संबंध के विरोध पर विवाहिता की हत्या, पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 30 Oct 2023 04:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 30 Oct 2023 04:51 PM IST
सार

नवाबगंज थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने विवाहिता के पति समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
woman murdered for opposing illicit relationship in Bareilly
आशा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के सोरहा गांव में विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने पति सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दहेज न मिलने और अवैध संबंध का विरोध करने को लेकर विवाहिता की हत्या की गई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


थाना बहेड़ी के गांव पुरैनिया निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उसने अपनी बहन आशा देवी (27) की शादी सोरहा गांव के रहने वाले रामजी सरन से नवंबर 2022 को की थी। रामजी सरन पनीर डिलीवरी का काम करता है। शादी में मिले दहेज से ससुराली खुश नहीं थे। इसको लेकर वह आए दिन बहन को प्रताड़ित करते। रामजी सरन के एक युवती से अवैध संबंध हैं। वह उससे शादी करना चाहता है। बहन इसका विरोध करती। इसको लेकर उसको और ज्यादा प्रताड़ित किया जाता।
विज्ञापन


एक महीने पहले दिया था बेटी को जन्म 
करीब एक महीने पहले बहन ने एक बेटी को जन्म दिया। कुछ दिन पहले प्लॉट खरीदने के नाम पर आशा के बैंक खाते से सभी रुपये ससुरालियों ने निकलवा लिए। शनिवार देर रात उन्होंने आशा की हत्या करके शव फंदे से लटका दिया। इसके बाद आत्महत्या का शोर मचा दिया। दिखावा करने के लिए शव को सीएचसी ले गए। सूचना पर जब वह सीएचसी पहुंचे तो बहन मृत मिली। ससुराली फरार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया विवाहिता के भाई की तहरीर पर पति रामजी सरन के साथ, ससुर पूरनलाल, सास माया देवी, जेठ ओमकार और एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

अस्पताल पहुंचे तहसीलदार
परिजनों के हंगामे के बाद तहसीलदार नवाबगंज आशीष कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। हंगामा कर रहे परिजनों को समझाने के साथ ही बयान भी दर्ज किए। मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed