फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman's body found hanging, murder suspected

Bareilly News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका

Tue, 05 Aug 2025 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging, murder suspected
सीबीगंज। बिधौलिया निवासी नवविवाहिता का शव सोमवार रात फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची लेकिन घर पर कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

बदायूं के दातागंज के गांव देवनी निवासी सफरुद्दीन की बेटी सोनम (22) का निकाह बीते वर्ष नवंबर में सीबीगंज के सनौआ रोड बिधौलिया निवासी शाहिद के साथ हुआ था। सोमवार शाम ग्रामीणों ने मायका पक्ष को फंदे पर बेटी का शव लटकने और मौत की सूचना दी। रात में मायके वाले घर पहुंचे तो शव नीचे रखा था। ससुराल का कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम के साथ इंस्पेक्टर सीबीगंज अभिषेक कुमार पुलिसकर्मियों समेत मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके के साक्ष्य लिए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका के पिता सफरुद्दीन ने बताया कि बेटी ने मां से दोपहर में फोन पर बात की थी तब सब ठीक था।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे पड़ोसियों ने बेटी की मौत की सूचना दी। पिता ने बेटी के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए सूचना सीबी गंज पुलिस को दी। इंस्पेक्टर सीबीगंज अभिषेक कुमार के मुताबिक, जांच की जा रही है। मौत की वजह पोस्टमार्टम से पता चलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed