फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman murdered, three including husband sent to jail

Bareilly News: विवाहिता की हत्या के मामले में पति सहित तीन को भेजा जेल

Sat, 22 Jun 2024 06:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Married woman murdered, three including husband sent to jail
बिशारतगंज। थाना क्षेत्र के समाधिपुर गांव में पांच जून की रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति, ससुर व सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना की रात मृतका का शव फंदे पर लटका मिला था। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

गांव समाधिपुर निवासी मोमीन पुत्र वली खां की शादी 17 मार्च 2022 को फरजाना पुत्री जमील खां निवासी ग्राम अलीनगर थाना पुलभट्टा जनपद उधम सिंह नगर उत्तराखंड के साथ हुई थी। फरजाना ने मोबिन के बेटे को भी जन्म दिया था। पांच जून की रात संदिग्ध परिस्थितियों में फरजाना की मौत हो गई। फरजाना का शव रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला था। मृतका के भाई इरशाद खां ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पति मोमीन, ससुर वली खां, सास शहीदन, जेठ अली मोहम्मद एवं ननद शबाना के विरुद्ध दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज कराया था। मामले की विवेचना सीओ आंवला कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक दीप चंद्र ने बताया कि पति मोमीन, ससुर वली ख़ां, सास शहीदन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed