फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman dies, in-laws accused of forcing her to drink acid

Bareilly News: विवाहिता की मौत, ससुरालवालों पर तेजाब पिलाने का आरोप

Wed, 27 May 2026 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies, in-laws accused of forcing her to drink acid
बरेली। थाना बारादरी के जोगी नवादा गोसाई गौंटिया में विवाहिता नैंसी राठौर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल वालों पर तेजाब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष आत्महत्या की बात कह रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी तेजाब का अंदेशा होने पर बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन

नवादा शेखान निवासी शिवम राठौर ने थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को बताया कि उनकी बहन 25 वर्षीय नैंसी राठौर की शादी करीब 11 साल पहले जोगी नवादा गोसाई गौंटिया निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुरालवाले उसे प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

पीटकर जान से मारने की धमकी देते थे। कई बार समझौते भी हुए, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। शिवम का आरोप है कि 11 मई को पति, ससुर, देवर और देवरानी ने विवाद के बाद नैंसी को जबरन तेजाब पिला दिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन लोगों को इसकी जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मंगलवार को उनका परिवार पहुंचा तो बताया गया कि दिल्ली रेफर कराने के दौरान रास्ते में नैंसी की मौत हो गई। नैंसी की मां रीता ने बताया कि शादी के बाद से उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। ससुरालवालों ने उनकी बेटी की जान ले ली। नैंसी के परिवार में पति व दो बच्चे हैं।

----
ससुराल पक्ष ने दी सफाई
नैंसी के ससुर का कहना है कि बहू को दौरे पड़ते थे और उसकी मानसिक स्थिति बेहतर नहीं थी। आरोप है कि उसने अचानक तेजाब पी लिया था, इसके बाद उसे कई अस्पतालों में दिखाया। उसे दिल्ली रेफर कर दिया जहां ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। थाना प्रभारी ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बुधवार को मायका पक्ष को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed