फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman commits suicide by drinking poison

Bareilly News: विवाहिता ने जहर पीकर दी जान

Fri, 24 Jan 2025 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by drinking poison
नवाबगंज। पारिवारिक कलह के चलते विवाहिता ने जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बृहस्पतिवार को विवाहिता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लावाखेड़ा तालिब हुसैन गांव के उमाशंकर का विवाह तीन साल पहले बरौरा गांव की राखी (22) के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा, लेकिन बाद में पति-पत्नी में अनबन होने लगी। बताया जाता है कि बुधवार की शाम विवाहिता और उसके ससुरालियों के बीच कुछ कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर विवाहिता ने जहरीला पदार्थ पी लिया। कुछ देर बाद जब विवाहिता की हालत बिगड़ने लगी तो ससुराली आनन-फानन में उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद विवाहिता के पिता चंद्रसेन, ससुर चंद्रसेन, ननद सुमित्रा का रो-रोकर हाल बेहाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed