फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman commits suicide after being asked to feed milk to her son who was crying due to hunger

Bareilly News: भूख से विलख रहे बेटे को दूध पिलाने को कहा तो विवाहिता ने कर ली आत्महत्या

Fri, 10 May 2024 06:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide after being asked to feed milk to her son who was crying due to hunger
ससुरालियों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर कर दिया अंतिम संस्कार, दोनों पक्षों में हो गया समझौता
विज्ञापन

नवाबगंज। थाना क्योलड़िया के एक गांव में गृह क्लेश के चलते एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुरालियों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। फिलहाल, मामले में मायका पक्ष और ससुरालियों के बीच समझौता हो गया।

क्योलड़िया के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी का विवाह इसी थाना क्षेत्र के दूसरे गांव में 2020 में कराया था। पति एक टेलीकाम कंपनी में काम करता है। बृहस्पतिवार को पति बाहर से घर आया तो बेटा दूध के लिए विलख रहा था। उसने कमरे में सो रही विवाहिता को उठाकर बेटे को दूध पिलाने को कह दिया, जिसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। पति के मकान के बाहर जाते ही नाराज विवाहिता ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। ससुरालियों ने आनन फानन में विवाहिता का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार करा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मायका पक्ष के लोग पहुंचकर हंगामा किया। गांव के लोगों ने दोनों के बीच समझौता करा दिया। समझौते में विवाहित के दो वर्षीय बेटे के नाम छह बीघा जमीन करानी होगी। संवाद
विज्ञापन

थाना प्रभारी परमेश्वरी ने कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में नही है। यदि तहरीर मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed