{"_id":"5f1c88478ebc3e9f6c354b46","slug":"married-man-with-lover-wife-call-police-bareilly-news-bly414034910","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ले वालों के साथ पति को महिला ने प्रेमिका संग पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्ले वालों के साथ पति को महिला ने प्रेमिका संग पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा
विज्ञापन
बरेली। कई दिनों तक पीछा करने के बाद शुक्रवार शाम एक महिला ने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी ने जमकर हंगामा किया और फिर पुलिस बुलाकर पति को पकड़वा दिया। थाने में पति पर उत्पीड़न के साथ ही उसके दोस्तों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इज्जतनगर क्षेत्र निवासी महिला शुक्रवार शाम एयरफोर्स गेट के पास स्थित कॉलोनी के एक घर में कुछ परिचितों के साथ पहुंची और वहां अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। जमकर हंगामा करने के बाद महिला ने यूपी-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले गई। वहां महिला ने आरोप लगाया कि पति प्रेमिका के चक्कर में उसका उत्पीड़न कर रहा है। महिला ने पति के दो दोस्तों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने दोनों दोस्तों को भी हिरासत में ले लिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।