फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   marriage home operators will have to adopt a zero-waste policy in Bareilly

Bareilly News: बरातघर संचालकों को अपनानी होगी जीरो वेस्ट थीम, नियमों की अनदेखी करने पर लगेगा जुर्माना

Sun, 22 Feb 2026 05:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Feb 2026 05:27 PM IST
सार

बरेली शहर के सभी बरातघर और विवाह स्थलों पर जीरो वेस्ट थीम के आधार पर ही शादी समारोहों का आयोजन करना होगा। नगर निगम की टीम इसकी निगरानी करेगी। अगर किसी ने नियमों की अनदेखी तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
marriage home operators will have to adopt a zero-waste policy in Bareilly
नगर निगम बरेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में स्वच्छ सर्वेक्षण के मद्देनजर नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। अब शहर के सभी बरातघर और विवाह स्थलों पर जीरो वेस्ट थीम के आधार पर ही शादी समारोहों का आयोजन करना होगा। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी समारोह में कचरा प्रबंधन के नियमों की अनदेखी की गई तो संबंधित बरातघर संचालक पर जुर्माना लगाया जाएगा। नगर निगम ने हाल ही में शहर के सभी बरातघर संचालकों के साथ बैठक कर उनसे इस अभियान में सहयोग की अपील की है। 

विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) के प्रभारी राजीव कुमार राठी ने बताया कि एक शादी समारोह से लगभग 2000 किलो कचरा निकलता है। यह शहर की सफाई व्यवस्था के लिए चुनौती बन जाता है। इस दबाव को कम करने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित कर दिया गया है। अब समारोहों में प्लास्टिक के कप, प्लेट, चम्मच, बोतलें और थर्माकोल से बनी सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। संचालकों और आयोजकों को इसके बजाय पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों का चयन करना होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समारोह स्थल पर गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण अनिवार्य होगा। इस कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण की जिम्मेदारी नगर निगम उठाएगा, लेकिन इसके लिए प्रारंभिक स्तर पर कचरे को अलग-अलग श्रेणी में रखना संचालकों की जिम्मेदारी होगी। निगम की टीमें निरंतर निगरानी करेंगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

marriage home operators will have to adopt a zero-waste policy in Bareilly
मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला में शहर की प्रमुख लोगों को सम्मानित किया गया। - फोटो : विभाग

कार्यशाला में शहर को कचरामुक्त बनाने पर हुआ मंथन
शहर को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त (जीरो-वेस्ट) बनाने के संकल्प के साथ नगर निगम बरेली ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए अपनी कमर कस ली है। शनिवार को जीआईसी ऑडिटोरियम में मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बरेली मंडल के विभिन्न निकायों से आए 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जहां आगामी सर्वेक्षण में राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त करने के लिए विस्तृत एक्शन प्लान तैयार किया गया।

 कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर उमेश गौतम और शाहजहांपुर की महापौर अर्चना वर्मा ने किया। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने गार्बेज फ्री सिटी, ओडीएफ, वॉटर प्लस और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जैसे महत्वपूर्ण मानकों पर प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा, सोर्स सेग्रीगेशन (कूड़े का स्रोत पर पृथक्करण), ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और जल प्रबंधन की बारीकियों के बारे में बताया गया। 

महापौर उमेश गौतम ने स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया। शाहजहांपुर की महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि नगर निकायों के बीच आपसी समन्वय व नवाचार ही इस सर्वेक्षण में सफलता की कुंजी साबित होंगे। समाजसेवी मोहित शर्मा, प्रतिभा जौहरी, डॉ. सबीन एहसान, नीतू विष्ट और विजय मैसी को स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए आधिकारिक तौर पर स्वच्छ ब्रांड एम्बेसडर नामित किया गया और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी राजीव कुमार राठी ने बताया कि नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य के निर्देशन में आयोजित यह कार्यशाला मील का पत्थर साबित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed