{"_id":"67e5be29f8ed18ad2e0664fe","slug":"mark-sheets-will-be-distributed-from-council-schools-in-the-first-week-of-april-bareilly-news-c-4-lko1064-607551-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अप्रैल के प्रथम सप्ताह में बंटेंगे परिषदीय स्कूलों से अंकपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अप्रैल के प्रथम सप्ताह में बंटेंगे परिषदीय स्कूलों से अंकपत्र
विज्ञापन
बरेली। परिषदीय स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब यूपी बोर्ड की तर्ज पर ऑनलाइन अंकपत्र मिलेंगे। इस बार परिषद पर यह व्यवस्था की गई। इन अंक पत्रों का वितरण अप्रैल के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा।
जिले में 2484 परिषदीय स्कूल है। इन स्कूलों मेें 2,37,745 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। इन छात्र-छात्राओं के लिए अभी तक बेसिक शिक्षा परिषदीय की ओर से अंकपत्र की हार्डकॉपी मिलती थी। अंकपत्र खो जाने पर छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होगा। परिषद की ओर से इस साल से अंकपत्र को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए शिक्षकों को प्ररेणा पोर्टल पर डाटा अपलोड करना पड़ेगा। उसके बाद में छात्र-छात्राओं को अंकपत्र का वितरण किया जाएगा। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने निर्देश दिया है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में अंकपत्र का वितरण किया जाए। संवाद
बीआरसी, न्याय पंचायत स्तर पर होगा उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन
परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन न्याय पंचायत स्तर पर किया जाएगा। कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं की कॉपियों का मूल्यांकन विकास खंड स्तर पर किया जाएगा। - संजय सिंह, बीएसए बरेली