{"_id":"686add84858213a47205a7eb","slug":"map-is-not-correct-address-of-chak-margs-is-not-correct-consolidation-of-chak-margs-is-complete-in-nagla-jassi-bareilly-news-c-4-bly1015-676524-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नक्शा दुरुस्त न चकमार्गों का पता, पूरी हो गई नगला जस्सी में चकबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नक्शा दुरुस्त न चकमार्गों का पता, पूरी हो गई नगला जस्सी में चकबंदी
Mon, 07 Jul 2025 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 07 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर तहसील क्षेत्र के गांव नगला जस्सी के चकों के न तो नक्शा दुरुस्त है और न ही खेतों व चकमार्गों का सीमांकन है। नक्शे त्रुटिपूर्ण होने से पैमाइश में भी बाधा आ रही है। अब किसान नक्शा सही कराने के लिए परेशान हैँ। खेतों का क्षेत्रफल कम होने से गांव में आपस में विवाद भी बढ़ रहे हैं। मुकदमेबाजी में भी फंस रहे हैं।
इस मामले में तीन जुलाई को अंकित शर्मा डीएम से मिलने कलक्ट्रेट पहुंचे थे। उन्होंने बताया था कि पूरे गांव के किसानों के चकों के नक्शे त्रुटिपूर्ण हैं। नक्शों में चकों का रकबा कम दर्शाया गया है। चकमार्गों का भी सीमांकन नहीं है। जिससे चक का रकबा कम है और किसान परेशान हैं। अंकित ने बताया कि उनके खेत गाटा 274 मौके पर 0.111 हेक्टेयर है, इसमें एक बीघा खेत कम है। मुन्नी देवी ने नक्शा दुरुस्तीकरण के लिए एडीएम सिटी के न्यायालय में वाद दाखिल कर रखा है। नगला जस्सी में वर्ष 2017 में चकबंदी शुरू हुई थी, जो 2020 में पूर्ण घोषित कर भूलेख तहसील के अभिलेखागार में दाखिल कर दिए गए थे।
-- --
वर्जन-
नगला जस्सी में चकबंदी से क्या दिक्कतें आई हैं, उसके संबंध में गांव के लोग मुझे प्रार्थना पत्र दें तो हम टीम बनाकर पहले कमियां जानने के लिए जांच कराएंगे। भूलेख भी दुरुस्त करेंगे। - मल्लिका नैन, एसडीएम फरीदपुर