Railway News: एक दिसंबर से तीन महीने तक निरस्त रहेंगी 20 जोड़ी ट्रेनें, रेलवे ने बंद की टिकट बुकिंग
बरेली होते हुए पूर्वांचल, बिहार, पश्चिम बंगाल, जम्मू, पंजाब की ओर जाने-आने वाली कई ट्रेनें एक दिसंबर से निरस्त रहेंगी। इन ट्रेनों की सूची अक्तूबर के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे ने दिसंबर से शुरू होने वाले कोहरे के सीजन में निरस्त की जाने वाली 20 जोड़ी ट्रेनों में दिसंबर से फरवरी तक के लिए टिकट बुकिंग बंद कर दी है। इस दौरान इन ट्रेनों को रद्द रखा जाएगा। इसके अलावा चार जोड़ी ट्रेनों को आंशिक तौर पर निरस्त किया जाएगा और चार जोड़ी के फेरों में कटौती की जानी है।
दिसंबर से फरवरी तक कोहरे के सीजन में सुरक्षित यात्रा के लिए पहले से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस दौरान दृश्यता काफी कम होने की वजह से ट्रेनों की संख्या कम कर दी जाती है। जिन ट्रेनों को निरस्त किया जाना है, उनकी सूची अक्तूबर के पहले सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। इस सूची में बरेली होते हुए पूर्वांचल, बिहार, पश्चिम बंगाल, जम्मू, पंजाब की ओर जाने-आने वाली ट्रेनें शामिल हैं।
दूसरी ट्रेनों में रिजर्वेशन करा रहे यात्री
इन ट्रेनों के रद्द होने से दिसंबर की छुटि्टयों में यात्रा की योजना बना रहे लोगों ने दूसरी ट्रेनों में रिजर्वेशन कराना शुरू कर दिया है। इस कारण दिसंबर, जनवरी और फरवरी में बाकी ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट बढ़ने लगी है। रेलवे लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों को तीन माह पहले तक टिकट बुक कराने की सुविधा देता है।
कम दूरी की ट्रेनों में यह सुविधा 30 दिन की होती है। लंबी दूरी की ट्रेनों में कन्फर्म सीट के लिए 50 फीसदी से ज्यादा यात्री दो से तीन माह पहले टिकट बुक करा लेते हैं। जिन ट्रेनों को निरस्त किया जाना है, उनमें टिकट बुकिंग बंद कर दी गई है।
- 14617/18 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस
- 14523/14524 अंबाला-बरौनी एक्सप्रेस
- 14307/14308 प्रयागराज संगम एक्सप्रेस
- 14673/14674 शहीद एक्सप्रेस
- 14003/14004 मालदा टाउन एक्सप्रेस
- 14235/14236 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस
- 14229/14230 प्रयागराज-ऋषिकेश एक्सप्रेस
- 12583/12584 दिल्ली-लखनऊ डबल डेकर एक्सप्रेस
- 18103/18104 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस
- 14525/14526 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस
- 12209/12210 कानपुर सेंट्रल गरीब रथ एक्सप्रेस
- 15909/15910 अवध-असम एक्सप्रेस
- 15127/15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस।