फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   many shop burnt in diwali

क्रॉकरी और मेडिकल स्टोर समेत कई जगह लगी आग

Wed, 26 Oct 2022 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 02:07 AM IST
विज्ञापन
many shop burnt in diwali
बरेली। दिवाली की रात एक के बाद एक कई जगह आग लगने की घटनाएं हुईं। शहर में क्रॉकरी की दुकान और मेडिकल स्टोर में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। आग कहीं पटाखों तो कहीं शॉर्ट सर्किट से लगी। फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।
विज्ञापन

क्रॉकरी की दुकान में हुआ 10 लाख का नुकसान
किला बाजार संदल खां स्थित नदीम शमसी के यूपी क्रॉकरी एंड ग्लास वेयर हाउस में सोमवार रात लगभग 10:30 बजे आग लग गई। खबर मिलने पर वह दुकान पर पहुंचे तो आग की लपटें निकल रहीं थीं। तकुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। नदीम के मुताबिक धनतेरस और दिवाली के चलते उन्होंने कॉफी माल मंगवाया था। सब आग में जल गया। लगभग 10 लाख का नुकसान हुआ है। अधिक का माल जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। नदीम ने आसपास हो रही आतिशबाजी से आग लगने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर की आग बुझाने में लगा पौन घंटा
बड़ा बाजार में एचएस इंटरप्राइजेज नाम से दो मंजिला मेडिकल स्टोर है। मालिक दिलीप कुमार के अनुसार स्टोर में लाखों रुपये की दवाएं भरी हैं। सोमवार रात वह दुुकान में दिवाली का पूजन कर घर गए थे। इसके कुछ देर बाद ही आग लगने की सूचना मिल गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक लाखों रुपये दवाएं जलकर राख हो गईं। फायर ब्रिगेड आग लगने के कारण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही के सरकारी क्वार्टर में लगी आग
पुलिस लाइन स्थित महिला सिपाही रामप्यारी के सरकारी क्वार्टर में सोमवार को आग लग गई। रामप्यारी दिवाली पर अपने घर गईं थीं। क्वार्टर के बाहर सूखने के लिए कपड़े पड़े थे। रात में पटाखे से कपड़ों में आग लग गई। रस्सी जली तो आग क्वार्टर तक पहुंच गई। आग की लपटें देख आस पास के क्वार्टर में रहने वालों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

बिथरी चौनपुर में छप्पर जला
फायर ब्रिगेड के मुताबिक बिथरी चैनपुर के खजूरिया ब्रहमनगर में किशन लाल के घर में छप्पर में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके अलावा पशुपति नाथ मंदिर के पास एक घर में भी आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया। दीपमाला अस्पताल के सामने कूड़े के ढेर में लगी आग फायर ब्रिगेड ने बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed