फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Many injured in a dispute between two groups for a construction site in Badaun

यूपी: मंदिर की बाउंड्री के निर्माण को लेकर बवाल, पथराव में 12 घायल

Mon, 19 Aug 2019 04:34 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Prachi Priyam Updated Mon, 19 Aug 2019 04:34 AM IST
विज्ञापन
Many injured in a dispute between two groups for a construction site in Badaun
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

रमजानपुर में रविवार को मंदिर की जमीन को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में बवाल हो गया। एक पक्ष ने छत पर चढ़कर दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया, जिससे 12 लोग घायल हो गए। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर जाकर मामला शांत कराया। 

विज्ञापन


रमजानपुर में पुराना शिव मंदिर है। उसके आसपास मंदिर की काफी जमीन खाली पड़ी है। मंदिर कमेटी के मुताबिक मंदिर के पास कोटेदार महावीर और सोहनपाल आदि के मकान हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि महावीर और अन्य लोगों ने अपने-अपने घरों के दरवाजे मंदिर की जमीन की ओर खोल लिए हैं और काफी जगह पर कब्जा कर लिया है। कुछ दिन पहले मंदिर कमेटी के लोगों ने डीएम से इसकी शिकायत की थी जिस पर शनिवार को तहसीलदार रामनयन सिंह, कई लेखपाल और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील की टीम ने नाप करवाकर जेसीबी से नींव खुदवा दी थी ताकि बाउंड्री बनवाकर मंदिर की जमीन सुरक्षित की जा सके। देर शाम तक अधिकारियों के सामने बाउंड्री का निर्माण चला। उसके बाद अधिकारी चले गए। रविवार को मंदिर कमेटी के लोगों ने जैसे ही निर्माण कार्य शुरू कराया, आरोपी पक्ष के लोग छतों पर चढ़ गए और पथराव करने लगे।


पथराव और भगदड़ में करीब 12 लोग घायल हो गए। बाद में तहसीलदार और पुलिस ने मौके पर जाकर हालात संभाले। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों ने अपने सामने बाउंड्री बनवानी शुरू कर दी। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed