{"_id":"58d2daec4f1c1b425c1a3cf0","slug":"many-hands-to-help-shakuntala","type":"story","status":"publish","title_hn":"शकुंतला की मदद के लिए बढ़े कई हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शकुंतला की मदद के लिए बढ़े कई हाथ
बरेली
Updated Thu, 23 Mar 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
hospital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला में बीसलपुर की शकुंतला की दर्द भरी कहानी पढ़ कर कई लोगों के दिल पसीजे। अपने पति को बचाने के लिए लोगों से भीख मांग रही शकुंतला का पता पूछते कई लोग खुशलोक अस्पताल तक पहुंचे और मदद की पेशकश की। शंकुतला की आंखों से गिर रहे आंसू सब का धन्यवाद कर रहे थे। शाम तक इस तरह मदद के करीब 27 हजार रुपये उसके पास आ चुके थे। खुशलोक अस्पताल ने एक दम खाली जेब शकुंतला के पति का इलाज शुरू करके अपनी सदाशयता का परिचय देने के साथ ही उसका 14 हजार का बिल भी माफ कर दिया। शकुंतला अब अपने पति के साथ एम्स ले जाना चाहती है हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि मरीज में सुधार दिख रहा है और यहां भी उपचार हो रहा है।
बुधवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद मानव सेवा क्लब की ओर से सुरेंद्र बीनू सिन्हा, सुधीर कुमार चंदन, कल्पना सक्सेनो, एएल गुप्ता, प्रो. केए वार्ष्णेय ने अस्पताल जाकर 2500 रुपए शकुंतला को दिए गए और 2500 रुपए की दवाओं का बिल चुकाया। दिव्यांग सुधीर चंदन ने शकुंतला के खाने पीने का इंतजाम किया। दूसरी तरफ शहर की एक समिति द्वारा 11000 रुपए की मदद की गई है। समिति ने अपना नाम छापने से मना किया। कुछ युवा साथी भी मदद के लिए अस्पताल पहुंचे। संजय शुक्ला, महेश पाल, संदीप चौहान, ऋषभ गौड़, पुनीत अहूजा, शिवम मिश्रा और दीपक वशिष्ठ ने कुल 6000 जमा किए और शकुंतला को दिए। मददगार अजय कुमार मौर्य ने 11 हजार रुपए की मदद अस्पताल का बिल पूरा करने में दी। अवध किशोर ने भी मदद से 5000 रुपए का इंतजाम किया। अवध किशोर का कहना है कि उसने सांसद मेनका गांधी द्वारा पत्र भी लिखवाया है अगर इलाज में यहां दिक्कत होती तो उसे एम्स ले जाने को तैयार हैं। खुशलोक अस्पताल के डॉ. विनोद पागरानी ने 25000 रुपए के बिल से 14000 रुपए माफ किए हैं।
डा वसीम बरेलवी अपनी निधि से करेंगे मदद
प्रख्यात शायर और विधान परिषद सदस्य डॉ वसीम बरेलवी दिल्ली में हैं। उन तक शकुंतला की बात पहुंची तो उन्होंने नेट पर पूरी खबर पढ़ने के बाद अमर उजाला को फोन करके बताया कि यह दिल को हिला देने वाली खबर है। एक महिला की इतनी तकलीफ जानकर उन्हें भी बहुत पीड़ा पहुंची है और वह अपनी विधायक निधि से उसकी पूरी मदद करेंगे। डॉ वसीम बरेलवी ने बताया कि उन्होंने अपने पीआरओ से कह दिया है वह महिला से मिल कर सारी औपचारिकताएं पूरी करेंगे और जल्द से जल्द इलाज की रकम उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
हम पूरी कोशिश कर रहे हैं
खुशलोक अस्पताल के डॉ. विनोद पागरानी ने बताया कि रामकुमार को बेड सोर होने से आपरेशन की जरूरत है। उसके सिर में गहरी चोट है। फिलहाल उपचार जारी है घाव भर रहा है। सीटी स्केन के बाद आगे का उपचार तय होगा। श्वंास नली से जल्द ट्यूब निकाल दी जाएगी ताकि मरीज की तकलीफ कुछ कम हो। उन्होंने कहा कि वह इलाज के लिए तैयार हैं बाकी रामकुमार की पत्नी की इच्छा पर निर्भर है।