फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Many farmers were not ready to give land in land pooling scheme

Bareilly News: लैंड पूलिंग स्कीम में जमीन देने के लिए तैयार नहीं हुए कई किसान

Sat, 08 Apr 2023 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Many farmers were not ready to give land in land pooling scheme
सीबीगंज। परसाखेड़ा आवासीय योजना को लैंड पूलिंग स्कीम के तहत विकसित किया जाना है। कई किसान इसके लिए तैयार नहीं हैं। अब तक सिर्फ दो किसानों की सहमति मिल सकी है। सहमति देने वालों की संख्या बढ़ाने के लिए सांसद ने किसानों व आवास विकास के अधिकारियों के बीच वार्ता कराई, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका।
विज्ञापन

सांसद संतोष गंगवार के पैतृक गांव टियूलिया व पड़ोसी गांव धंतिया की 149 हेक्टेयर जमीन पर आवासीय योजना विकसित किए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शुरुआत में तो ज्यादातर किसानों ने लैंड पूलिंग स्कीम के तहत अपनी सहमति दी थी, लेकिन जब एग्रीमेंट की बारी आई तो टालमटोल करने लगे। मीटिंग हॉल में कुछ किसान आवास विकास परिषद पर फर्जी तरीके से सहमति पत्र भरवाने का आरोप लगाने लगे। तब सांसद के कहने पर सहमति संबंधी दस्तावेज मंगाए गए। सांसद ने सहमति के कागज देखे तो आरोप लगाने वालों पर नाराजगी जाहिर की। योजना को आगे बढ़ाने को कह कर बीच में उठकर चले गए।
विज्ञापन

कोट-
हमारे पास पर्याप्त किसानों की सहमति है। सोमवार से एग्रीमेंट शुरू हो जाएंगे। ले-आउट बनाने के लिए जमीन चिह्नित कर ड्रोन कैमरों से सर्वे शुरू करा दिया गया है। योजना शीघ्र शुरू की जाएगी। - नवीन कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता, आवास एवं विकास परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed