{"_id":"6aaaef52d3492fb1fa07b674","slug":"manohar-bhushan-and-vishnu-inter-college-dominate-the-north-zone-bareilly-news-c-4-bly1015-968526-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: उत्तर जोन में मनोहर भूषण और विष्णु इंटर कॉलेज का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: उत्तर जोन में मनोहर भूषण और विष्णु इंटर कॉलेज का दबदबा
Thu, 17 Sep 2026 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उत्तरी जोन में मनोहर भूषण और विष्णु इंटर कॉलेज का दबदबा रहा।
रिजर्व पुलिस ग्राउंड में हुई उत्तरी जोन (बरेली) की एथलेटिक्स बालक वर्ग प्रतियोगिता में सात विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्गों में अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 ग्रुप में विष्णु इंटर कॉलेज ने ओवरऑल प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-17 और अंडर-19 दोनों वर्गों में मनोहर भूषण इंटर कॉलेज की टीम शीर्ष पर रही। अंडर-14 की 100 व 200 मीटर रेस में श्री गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज के अब्दुल सारिक ने दोहरा स्वर्ण जीता, जबकि विष्णु इंटर कॉलेज के वंशी ने 600 मीटर दौड़ में बाजी मारी।
अंडर-17 वर्ग की 100 और 400 मीटर दौड़ में मनोहर भूषण के सहजिल ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान पाया और भाला फेंक में श्री गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज के अभिषेक कुमार प्रथम रहे। अंडर-19 वर्ग में केडीएम के अतुल यादव, मनोहर भूषण के अंकित यादव और प्रांजल ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा गोला और चक्का फेंक में मनोहर भूषण के आदित्य सिंह ने दोनों स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया। उत्तरी जोन के प्रभारी व प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार और शारीरिक शिक्षक विजय यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
दक्षिण जोन में जीजीआईसी आगे
दूसरी ओर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के तत्वावधान में दक्षिण जोन एथलेटिक्स बालिका वर्ग प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्र के पांच बालिका विद्यालयों की टीमों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। 19 वर्ष आयु वर्ग की 400 मीटर दौड़ में जीजीआईसी की अंशिका मौर्य ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि 100 मीटर दौड़ में द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज की रानी द्वितीय स्थान पर रहीं। 17 वर्ष आयु वर्ग की व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीजीआईसी की नूतन और द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज की राधा ने संयुक्त रूप से अपने नाम की। वहीं, 14 वर्ष आयु वर्ग में जीजीआईसी की आराध्या ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। शानदार प्रदर्शन के दम पर तीनों आयु वर्गों की ओवरऑल एथलेटिक्स चैंपियनशिप ट्रॉफी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरेली ने अपने नाम कर ली।
इस पूरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन जीजीआईसी की शारीरिक शिक्षिका मधु मौर्य के निर्देशन में संपन्न हुआ। समापन समारोह के अवसर पर जनपदीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद, विद्यालय की प्रधानाचार्य नीतू सक्सेना और उप-प्रधानाचार्य अनुपमा रासरी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं पदक देकर सम्मानित किया।