{"_id":"6620659de6dfa822ce01e744","slug":"manhole-work-under-chaupla-over-bridge-will-be-completed-by-april-23-jal-nigam-bareilly-news-c-4-vns1013-384058-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपला ओवर ब्रिज के नीचे मैनहोल का काम 23 अप्रैल तक हो जाएगा पूरा: जल निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपला ओवर ब्रिज के नीचे मैनहोल का काम 23 अप्रैल तक हो जाएगा पूरा: जल निगम
Thu, 18 Apr 2024 05:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पीडब्ल्यूडी और जल निगम के बीच बिना अनुमति के गड्ढा खोदने को लेकर हुए विवाद के बावजूद चौपुला चौराहे पर चल रहा काम जारी रहेगा। चौराहे पर मैनहोल बनने का काम चल रहा है और उसमें कोई भी रुकावट नहीं आई है। जल निगम के अधिकारियों के मुताबिक 22-23 अप्रैल तक वह मैनहोल बनाने का काम पूरा कर लेंगे।
मामले में पीडब्ल्यूडी की ओर से बिना अनुमति गड्ढा खोदकर जनमानस के आवागमन में अवरोध पैदा करने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई है। काम कर रहे निजी कंपनी के प्रोपाइटर के खिलाफ एफआईआर हुई है। हालांकि जल निगम का कहना है कि उसके पास खोदाई की 2019 से अनुमति है। इसी प्रकरण में बुधवार को जल निगम के एक्सईएन केके कटियार ने कहा कि चौपुला पर काम नहीं रुका है। उसे वह जल्द पूरा कर देंगे। अनुमति न लिए जाने की बात पर उन्होंने कहा कि फिलहाल जो भी मामला बिगड़ा है, उसे जल निगम ही उसे सुधारेगा। चौपुला चौराहा पूरी तरह से ठीक होगा, बस लोगों को थोड़ा सा इंतजार करना होगा। उनके अनुसार वह इस प्रकरण में पीडब्ल्यूडी व उच्चाधिकारियों से भी बातचीत कर रहे हैं। वहीं गड्ढा खोदने को लेकर हुई एफआईआर पर इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि दूसरा पक्ष उनके पास अभी नहीं आया है। चुनाव के कारण पुलिस भी नहीं है, मामले में जांच कर जो भी उचित कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।