फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mandi retired secretary and two building complex seal

रिटायर्ड मंडी सचिव के कांपलेक्स समेत दो भवन सील

Tue, 26 Apr 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 26 Apr 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने पीलीभीत बाईपास पर रिटायर्ड मंडी सचिव के तीन मंजिला कांपलेक्स समेत दो भवन और उनमें बनी पांच दुकानें सील कर दीं। भवन मालिक इनका निर्माण नक्शा बिना स्वीकृत कराए करा रहे थे। पीलीभीत बाईपास और बदायूं रोड पर पांच अवैध निर्माण चिह्नित किए गए हैं। इनके सीलिंग की कार्रवाई दो से तीन दिन में की जाएगी। 
विज्ञापन

पीलीभीत बाईपास रोड पर आकाशपुरम कालोनी में रिटायर्ड मंडी सचिव ब्रजलाल वर्मा का कामर्शियल कांपलेक्स बन रहा था। इसमें ग्राउंड फ्लोपर बेसमेंट के अलावा फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड फ्लोर लगभग बनकर तैयार हो चुका है। बीडीए में ये एरिया जेई मोहनचंद सती और अविनाश आर्या के पास था। दोनों के कार्यकाल में एक दर्जन से ज्यादा कांपलेक्स, नर्सिंग होम और कामर्शियल निर्माण बिना नक्शा स्वीकृत कराए हो चुके हैं। बीडीए ने बड़ी संख्या में कामर्शियल निर्माणों पर कोई कार्रवाई नहीं की। पीलीभीत बाईपास परकांपलेक्स बनाने वाले ब्रजलाल वर्मा पीलीभीत मंडी से चार साल पहले सचिव पद से रिटायर हुए हैं। दूसरी ओर शाहदाना रोड पर तीन मंजिला व्यावसायिक भवन सील किया गया। इसमें ग्राउंड फ्लोर पर पांच दुकानें बन चुकी हैं। फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर पर आवासीय निर्माण किया गया है। सोमवार को डिप्टी सेक्रेटरी अजय कुमार, एई एके सिंह, जेई हरिओम गुप्ता और जितेंद्र कुमार की टीम ने रिटायर्ड सचिव के कांपलेक्स समेत दोनों व्यवसायिक भवनों के निर्माण को सील कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed