फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mandal gets the gift of first Unani Medical College, employment for 6000 youth

Bareilly News: मंडल को पहले यूनानी मेडिकल कॉलेज की सौगात, 6000 युवाओं को रोजगार

Wed, 06 Aug 2025 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Mandal gets the gift of first Unani Medical College, employment for 6000 youth
बरेली। मंडल के पहले यूनानी मेडिकल कॉलेज में अब इलाज के साथ पढ़ाई की राह आसान होगी। शिलान्यास के लगभग चार साल बाद 129 करोड़ रुपये की लागत से हजियापुर में बन कर तैयार यूनानी मेडिकल कॉलेज का बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकार्पण करेंगे। बरेली कॉलेज स्थित जनसभा स्थल पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में रोजगार मेले में निजी कंपनियों के प्रतिनिधि 6000 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत लाभार्थियों को डमी चेक भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री 22.64 अरब रुपये की 545 परियोजनाओं की सौगात जिले के लोगों को देंगे। वह 223 उन विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, जिनका लाभ सीधे जनता को मिलने लगा है या मिलना शुरू हो जाएगा। इसी तरह से जिले में होने वाले 322 विकास कार्यों का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री करेंगे। इससे पहले बारिश के कारण मंगलवार की देर रात तक जिला प्रशासन की तरफ से बरेली कॉलेज के मैदान पर जलभराव वाले स्थल को दुरुस्त करा कर इंटरलॉकिंग कराई गई। विभागों की ओर से लगाए जाने वाले स्टाॅल के सामने प्लाई बिछाई गई। बरेली कॉलेज के मैदान पर आकर्षक तरीके से तिरंगा पंडाल बनाया गया है। मुख्यमंत्री जनसभा स्थल पर आते ही सबसे पहले अलग-अलग विभागों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह 545 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग विकास यादव ने बताया कि सीएम युवा उद्यमी योजना में 1550 अभ्यर्थियों को लोन बांटा गया है। इसमें मुख्यमंत्री के हाथों से पांच लोगों को डमी चेक दिलाकर सम्मानित कराएंगे। इसी तरह आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की लखपति दीदियों को सम्मानित किया जाएगा। डूडा की तरफ से बने प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी दी जाएगी। शिक्षा विभाग के तीन प्रतिभावान खिलाड़ियाें को मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। किसान दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थी परिवारों को डमी चेक बांटे जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------
इन विभागों के कार्यों का होगा शिलान्यास
संस्था ---- कार्यों की संख्या -------लागत (करोड़ में)
ऊर्जा विभाग- 14 -- 199.64

जल निगम ग्रामीण-- 30- --- 499.99
बरेली विकास प्राधिकरण -- 09 --- 147.15

नगर निगम ---89 -- 66.06
यूपी राज्य पर्यटन विकास निगम-- 10 -- 52.39
यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन ---- 07 --- 33.21
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-1 ---- 02 ---- 2.86


इन विभागों के भी कार्यों का होगा लोकार्पण

संस्था ------ कार्यों की संख्या -------लागत (करोड़ में)
सीएंडडीएस-49 ---- 06 --- 8.43



नगर निगम -- 05 - 5.46
बाढ़ खंड - 09 -- 29.85

यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन-- 22 --- 12.61
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड -- 01 -- 47.90

पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड -- 02 --- 301.66
पर्यटन विकास निगम -- 05 -- 8.16

जल निगम ग्रामीण -- 138 --- 354.80
ऊर्जा विभाग - 32 -- 486.24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed