{"_id":"670f0cb78053ea49a700da39","slug":"manas-sthali-in-boys-category-radha-madhav-first-in-girls-category-bareilly-news-c-4-bly1015-502201-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बालक वर्ग में मानस स्थली, बालिका में राधा माधव प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बालक वर्ग में मानस स्थली, बालिका में राधा माधव प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इंडिपेंडेंट स्कूल्स एसोसिएशन की ओर से दिल्ली पब्लिक स्कूल में चल रही दो दिवसीय एथलेटिक्स मीट का मंगलवार को समापन हुआ। अंतिम दिन 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद व गोला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
बालिका वर्ग में राधा माधव ने पहला, सेंट मारिया ने दूसरा व अल्मा मातेर ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में मानस स्थली पहले, दिल्ली पब्लिक स्कूल दूसरे व पद्मावती तीसरे स्थान पर रहा। अंडर- 14 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पद्मावती के मनीष यादव ने स्वर्ण, जयपुरिया स्कूल के आर्यन प्रताप सिंह ने रजत व मानस स्थली के माधव पाठक ने कांस्य पदक हासिल किया।
बालिका वर्ग में जयपुरिया स्कूल की शगुन भट्ट ने स्वर्ण, सेंट मारिया की मेघा भंडारी ने रजत व राधा माधव पब्लिक स्कूल की दीप्ति गंगवार ने कांस्य पर कब्जा जमाया। 200 मीटर बालक वर्ग में जयपुरिया स्कूल के राहिल रजा खान ने स्वर्ण जीता। अंडर-19 की 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में मानस स्थली के शिवांश अग्निहोत्री को स्वर्ण मिला। बालिका वर्ग में अल्मा मातेर की आस्था पहले पायदान पर रहीं।
विज्ञापन
अंडर-19 की 400 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में राधा माधव की सिद्धि राजपूत ने स्वर्ण जीता। 800 मीटर में अल्मा मातेर की मान्या वर्मा ने स्वर्ण जीता। अंडर- 14 बालिका वर्ग की रिले रेस 4 x 100 मीटर में सेंट मारिया ने स्वर्ण, राधा माधव ने रजत व जीआरएम ने कांस्य पदक जीता।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य वीके मिश्रा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। स्मिता भारद्वाज, निर्भय बेनीवाल, डॉ. अंकित बग्गा, अमनदीप बेदी आदि मौजूद रहे।
संवाद