फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Manager removed over disturbances in kitchen warehouse

Bareilly News: रसुइया गोदाम में गड़बड़ी पर प्रबंधक को हटाया

Fri, 02 Feb 2024 04:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Manager removed over disturbances in kitchen warehouse
बरेली। रसुइया गोदाम में खाद्यान्न घोटाले की पुष्टि के बाद भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने 105 बोरे खाद्यान्न की कटौती कर ली है। राज्य भंडारण निगम ने भी प्राथमिक जांच में दोषी मानकर गोदाम प्रबंधक दिनेश शर्मा को हटा दिया है। सीमित अधिकार के साथ वह कुछ समय काम करेंगे।
विज्ञापन

रसुइया में राज्य भंडारण निगम का डिपो (गोदाम) है। इसमें एफसीआई का खाद्यान्न रखवाया जाता है। करीब दो माह पहले यहां गड़बड़ी की शिकायत की गई थी। एफसीआई के मंडल प्रबंधक ने कमेटी बनाकर जांच कराने का निर्देश दिया था। कमेटी ने गोदाम का निरीक्षण किया तो गेट पास के बिना 105 बोरी खाद्यान्न की निकासी कराई जा रही थी। साथ ही स्टॉक नंबर 32/11 में 105 बोरी खाद्यान्न अधिक मिला। काफी मात्रा में खुला अनाज बिखरा हुआ था और स्टॉक मिलान सही से नहीं हो सका।
विज्ञापन

कमेटी ने डिपो प्रभारी दिनेश यादव की भूमिका संदिग्ध मानते हुए राज्य भंडारण निगम से कार्रवाई को कहा। राज्य भंडारण निगम ने अलग से तीन सदस्यीय कमेटी बनाई। सूत्र बताते हैं कि उस कमेटी ने भी गड़बड़ी की बात स्वीकार कर रिपोर्ट दी है। अब एफसीआई ने इसे गड़बड़ी मानते हुए 105 बोरी खाद्यान्न की कटौती करने का निर्देश जारी किया है। राज्य भंडारण निगम के संबंधित गोदामों के किराया बिल से 142861 रुपये की कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गोदाम प्रभारी के अधिकार सीज
निगम के एमडी आरबी गुप्ता ने बताया कि राज्य भंडार निगम के गोदाम प्रभारी दिनेश यादव को हटाकर उनकी जगह नई तैनाती कर दी गई है। वह अपने कार्यकाल का भंडार खत्म होने तक सीमित अधिकार के साथ काम करेंगे। इसके बाद नए गोदाम प्रभारी कार्यभार संभालेंगे।


----
लीपापोती करने वाले अफसरों पर कार्रवाई नहीं
पिछले माह एफसीआई के मंडल प्रबंधक ने भंडार निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एसएन यादव को निर्देश दिए थे कि प्रभारी दिनेश यादव पर एफआईआर भी कराई जाए, लेकिने रिपोर्ट नहीं कराई। इस वजह से अफसरों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।चर्चा है कि जानबूझकर उन्हें बचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed