फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Manager of private hospital accused of kidnapping and assault

Bareilly News: निजी अस्पताल के मैनेजर पर अपहरण और मारपीट का आरोप

Tue, 04 Jul 2023 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Manager of private hospital accused of kidnapping and assault
फरीदपुर/बरेली। एंबुलेंस ड्राइवर ने शहर के एक निजी अस्पताल के मैनेजर पर अपहरण व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव नांद अनगनी निवासी विपिन ने एसएसपी को बताया कि वह एक निजी एंबुलेंस चलाते हैं। तीन दिन पहले फरीदपुर क्षेत्र के रम्पुरा मोड़ के पास एक्सीडेंट हुआ था। घायल को लेकर वह बरेली के निजी अस्पताल जा रहे थे। तभी दूसरे निजी अस्पताल के मैनेजर ने उन्हें फोन कर मरीज उनके यहां लाने को कहा। मना करने पर अस्पताल का मैनेजर अपने साथियों के साथ आ गया। फरीदपुर से विपिन को पकड़ लिया और अपनी कार में डालकर बरेली ले गए।
विज्ञापन

वहां उसे पीटकर अस्पताल में बंद कर लिया। इसके बाद एंबुलेंस चालक बेहोश हो गया। होश आया तो खुद को प्रेमनगर थाने में पाया। एंबुलेंस चालक का आरोप है कि मैनेजर ने उसके खिलाफ प्रेमनगर थाने में चोरी की तहरीर दे दी है। पूरी जानकारी देने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ा। पीड़ित ने एसएसपी से कहा कि निजी अस्पताल के मैनेजर ने फरीदपुर में जहां से उसका अपहरण किया, वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उनकी रिकॉर्डिंग चेक कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed