{"_id":"69013e7c7c7a1f0dc807d184","slug":"man-who-burnt-his-wife-to-death-gets-life-imprisonment-bareilly-news-c-4-vns1074-755053-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पत्नी को जलाकर मारने वाले पति को आजीवन कारावास, कोर्ट ने 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पत्नी को जलाकर मारने वाले पति को आजीवन कारावास, कोर्ट ने 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया
Wed, 29 Oct 2025 03:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 03:36 AM IST
सार
बरेली में पत्नी को जिंदा जलाकर मारने वाले पति को कोर्ट ने हत्या का दोषी माना। मंगलवार को उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
जनपद न्यायालय,बरेली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में पत्नी को जलाकर मारने वाले पति को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मृतका की मां ने सिरौली थाने में रिपोर्ट कराई थी। बताया था कि उसने अपनी पुत्री का विवाह सिरौली के गांव लिलौर सहसा निवासी मुकेश से किया था। विवाह के बाद मुकेश और उसके परिजन उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। परेशान होकर उनकी बेटी मायके आकर रहने लगी।
कुछ दिन बाद मुकेश और उसके परिजन माफी मांगकर उनकी बेटी को अपने साथ ले गए। बताया कि 25 मई 2018 को उनके पास कॉल आई कि तुम्हारी लड़की के ससुरालवालों ने कमरे में बंद कर आग लगा दी, इस कारण उनकी बेटी की मौत हो गई है। उनकी शिकायत पर सिरौली थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें- UP: लव मैरिज और कत्ल... भाई की साली से की शादी, एक साल में ही भर गया मन; पत्नी को मारकर बेड की नीचे छिपाई लाश
विज्ञापन
पुलिस ने विवेचना के बाद मुकेश के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। एडीजे तृतीय हेमेंद्र गंगवार की अदालत में मामले की सुनवाई चल रही थी। अभियोजन पक्ष ने अदालत में आठ गवाह पेश किए। अदालत ने मंगलवार को आरोपी मुकेश को हत्या के मामले में दोष सिद्ध किया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई।