फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man tried to commit suicide due to villagers used to tease him for having beautiful wife in Bareilly

UP: सुंदर पत्नी होने पर चिढ़ाते थे ग्रामीण... युवक ने किया कुछ ऐसा, उड़ गए सबके होश, बुलानी पड़ी पुलिस

Fri, 30 May 2025 09:45 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 30 May 2025 09:45 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली के सिरौली क्षेत्र से अजब मामला सामने आया है। एक युवक की 40 दिन पहले शादी हुई। उसकी पत्नी सुंदर है तो ग्रामीण युवक को चिढ़ाने लगे। इससे खफा युवक ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे गांव में खलबली मच गई।  

विज्ञापन
man tried to commit suicide due to villagers used to tease him for having beautiful wife in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'तू तो पागल है, तेरी पत्नी बहुत सुंदर है' लगातार ग्रामीणों के इन तानों को सुनकर खफा युवक दो मंजिला मकान की छत पर चढ़ गया। वहां से कूदकर जान देने की कोशिश की। हालांकि ग्रामीण और पुलिस ने पहुंचकर दो घंटों की मशक्कत के बाद समझाकर उसे नीचे उतारा। पुलिस ने युवक को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवक की शादी 40 दिन पहले हुई थी। परिजन और आसपास के लोग मजाक में उसको पागल कह कर पुकारते हैं। इससे वह काफी खफा रहता है। ग्रामीण बताते हैं कि उसकी पत्नी बहुत सुंदर है। इस बात को लेकर भी मोहल्ले के लड़के उसको चिढ़ाते थे कि तू तो पागल है। तेरी पत्नी बहुत सुंदर है।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली में बड़ा घोटाला: हर साल सत्यापन, फिर भी छह साल से सुहागिनें लेती रहीं विधवा पेंशन; ऐसे होता था 'खेला'
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तानों से तंग आकर युवक बुधवार को गांव के दो मंजिला मकान की छत पर चढ़ गया। वहां से कूद कर जान देने की बात कहने लगा था। वहां से रोते हुए यह कहने लगा कि वह यहां से कूद कर अपनी जान दे देगा। उसे छत पर बैठा देख परिजनों व ग्रामीणों के होश फाख्ता हो गए। परिवार और मोहल्ले के लोग युवक को समझाने लगे, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। 

पुलिस ने गली में लगवाए तिरपाल 
सूचना मिलने पर थाना सिरौली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने युवक के छत से कूदने की आशंका में गली में कई तिरपाल लगा दिए। इसके बाद आसपास की छतों पर लोगों को चढ़ा दिया और उसे प्यार से समझने लगे। कई घंटों की मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा जा सका। बाद में उसे समझाकर परिवार के हवाले कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- UP: भाजपा नेता के जनसेवा केंद्र पर बनाए जा रहे थे फर्जी आधार-पैन कार्ड, पुलिस ने मारा छापा तो हुआ खुलासा

सिरौली के थाना प्रभारी राम रतन सिंह ने बताया कि युवक मानसिक बीमार है। मोहल्ले व आसपास के लोग उसे बार-बार पागल कह कर चिढ़ाते थे। इससे परेशान होकर वह छत से कूदने का प्रयास कर रहा था, लेकिन उसे समझाकर नीचे उतार लिया गया और परिजनों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed