फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man tried to burn wife alive and beaten brutally his mother-in-law in bareilly

दामाद बना जल्लाद: विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश, सास को कमरे में बंदकर बेरहमी से पीटा

Tue, 07 Nov 2023 02:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Nov 2023 02:11 PM IST
सार

बेटी की ससुराल पहुंची महिला को दामाद ने बेरहमी से पीटा। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों ने बेटी को जिंदा जलाने का प्रयास किया था। खबर मिलने पर वह बेटी को देखने और दामाद को समझाने आई थी। लेकिन दामाद बौखला गया और उनकी भी पिटाई कर दी। महिला ने समधी-समधिन व अन्य पर भी पीटने का आरोप लगाया है। 

 

विज्ञापन
man tried to burn wife alive and beaten brutally his mother-in-law in bareilly
पीड़ित विद्या देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में विवाहिता को पति और ससुराल वालों ने मारा-पीटा और उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। इसकी खबर मिलने पर विवाहिता को देखने उसकी मां पहुंची तो दामाद जल्लाद बन बैठा। उसने सास को कमरे में बेरहमी से पीटा, जिससे उनके चेहरे और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित मां-बेटी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन


पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के ललौरीखेड़ा की रहने वाली 50 वर्षीय विद्या देवी पत्नी देवीदयाल लहूलुहान हालत में मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने बताया कि पांच साल पहले थाना सुभाष नगर क्षेत्र के अंगूरी गांव निवासी सुमित के साथ बेटी कुसुम की शादी की थी। तीन दिन पहले कुसुम को उसके पति और ससुरालवालों ने जलाकर मारने की कोशिश की थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: बाइक और कोट-पैंट न मिलने पर भड़का दूल्हा... निकाल लिया तमंचा; जमकर हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी को देखने आई थीं विद्या 
गंभीर रूप से झुलसी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसकी जानकारी कुसुम ने अपने मायकेवालों को दी तो मायके से मां विद्या देवी उसे देखने के लिए आई थीं। विद्या देवी ने बताया कि उन्होंने सोमवार शाम दामाद को समझाने का प्रयास किया कि वो उनकी बेटी का मारा-पीटा न करे। इस पर दामाद भड़क गया। उसने कमरे में बंदकर उन्हें डंडे से पीटा। समधी और समधिन ने भी पिटाई की। 

ये भी पढ़ें- UP: दिवाली पर हवाई सफर चार गुना महंगा, बरेली से मुंबई-बेंगलुरु का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश

विद्या देवी ने बताया कि दामाद और समधी-समधिन से जान बचाकर वह बेटी के घर के पड़ोस में पहुंचीं और इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें लेकर जिला अस्पताल आई और मेडिकल परीक्षण कराया। पीड़ित विद्या की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed