{"_id":"693dcbbbc74c2abd590a8cf2","slug":"man-pretends-to-consume-poison-and-feeds-leftover-bread-to-his-father-bareilly-news-c-4-vns1074-786063-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जहर खाने का ड्रामा करने वाला पिता को खिलाता है बची रोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जहर खाने का ड्रामा करने वाला पिता को खिलाता है बची रोटी
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहपुरा चौधरी निवासी एक बुजुर्ग ने एसएसपी दफ्तर आकर अपने उसी बेटे से जान का खतरा जताया, जिसने तीन दिन पहले एसएसपी दफ्तर के बाहर जहर खाने का ड्रामा किया था। बुजुर्ग ने बताया कि उन्हें खाने के लिए वह रोटी दी जाती है जो सबसे आखिर में बचे हुए आटे से कुत्ते के लिए बनाई जाती है। कई बार तो बेटा और बहू रस्सी में बांधकर छत से रोटी नीचे लटका देते हैं। इज्जतनगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसएसपी दफ्तर पहुंचे मुकद्दर ने शिकायतें सुन रहे अधिकारी को बताया कि वह 70 साल के हैं। उनका बेटा शाकिर और बहू उन्हें परेशान करते हैं। दोनों संपत्ति अपने नाम कराना चाहते हैं। जबकि उनके पांच बेटे और भी हैं। कुछ समय पहले शाकिर ने मुकद्दर की पत्नी हमीदन की पिटाई की थी। उनके सीने पर लात मार दी थी। इलाज के दौरान हमीदन की मौत हो गई थी। अब बेटा और बहू उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बेटे ने चेतावनी दी है कि वह कोई ऐसा कांड करेगा कि पूरा घर जेल चला जाएगा। इज्जतनगर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।