फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man physically exploited girl on the pretext of marriage in Bareilly

Bareilly News: युवक ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक लूटी युवती की आबरू, फेसबुक से शुरू हुई थी दोस्ती

Sat, 13 Jul 2024 06:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Jul 2024 06:17 PM IST
सार

बरेली में एक युवक ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का शोषण किया। बाद में शादी करने से मुकर गया। युवती और उसकी मां को धमकी भी दी। 

विज्ञापन
man physically exploited girl on the pretext of marriage in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में शादी का झांसा देकर युवक तीन साल तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती व उसकी मां ने शादी की बात कही तो युवक और उसके घरवाले धमकी देने लगे। युवक ने अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर बिथरी चैनपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


इज्जतनगर क्षेत्र की रहने वाली युवती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देते हुए बताया कि फेसबुक के जरिए उसकी जान पहचान बिथरी चैनपुर के डोहरिया गांव निवासी कुनाल पटेल से हुई। बातचीत से शुरू हुआ सिलसिला मुलाकातों में बदला। आरोप है कि कुनाल ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बना लिए। 
विज्ञापन


युवती ने कुनाल के घर पर जाकर अपने रिश्ते की बात बताई। तब परिवार के लोगों ने भी प्रेम विवाह पर एतराज नहीं जताया। युवती का कहना है कि युवक उसे अक्सर फोन करके बुला लेता था। कभी नैनीताल तो कभी काठगोदाम घुमाने ले जाता था। होटल व अपनी नानी के घर में उसे बतौर पत्नी रखकर शारीरिक संबंध बनाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की मां पर चलाया था हाथ 
एक जुलाई को युवती अपनी मां के साथ कुनाल के घर गई और शादी की बात कही। आरोप है कि कुनाल उसके पिता बसंत व अन्य परिवारवाले गालियां देने लगे। कुनाल ने युवती की मां पर हाथ चला दिया। इसके साथ ही धमकी दी कि युवती के अश्लील फोटो व वीडियो उसके पास है। 

अगर शादी के लिए दबाव डाला तो ये वीडियो व फोटो वायरल कर देगा। पीड़ित युवती का कहना है कि उसने बिथरी चैनपुर थाना पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उसने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर अब बिथरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed