{"_id":"652e2dbf7edba95adc0d3005","slug":"man-physically-abused-a-five-year-old-girl-in-bareilly-2023-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांच साल की बच्ची से दरिंदगी: मासूम को टॉफी दिलाने के बहाने ले गया पड़ोसी युवक, खंडहर में किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल की बच्ची से दरिंदगी: मासूम को टॉफी दिलाने के बहाने ले गया पड़ोसी युवक, खंडहर में किया दुष्कर्म
Tue, 17 Oct 2023 12:16 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:16 PM IST
सार
अलीगंज कस्बे में पड़ोसी युवक मासूम बच्ची को टॉफी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोते हुए घर आई और अपनी मां को घटना के बारे में बताया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली के अलीगंज कस्बे में पांच साल की मासूम से पड़ोसी युवक यशपाल ने दरिंदगी की। दुकान के सामने खेल रही बच्ची को मेला दिखाने व टॉफी दिलाने का लालच देकर आरोपी उसे खंडहर में ले गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
बच्ची की मां ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि घर से कुछ दूरी पर रामलीला मंचन हो रहा है, वहां मेला लगा है। सोमवार शाम परिवार के सभी लोग रामलीला मंचन देखने गए थे। शाम सात बजे बेटी पड़ोस में परचून की दुकान के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी यशपाल लालच देकर मासूम का हाथ पकड़कर बगल के मकान में ले गया। वहां उसके साथ दरिंदगी की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bareilly News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, पाकिस्तान-फलस्तीन के समर्थन में युवक ने की नारेबाजी
विज्ञापन
घंटेभर बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची। उसके कपड़ों पर खून लगा था। पूछने पर उसने आरोपी के बारे में बताया। बच्ची को लेकर परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिला महिला अस्पताल में मासूम का इलाज चल रहा है।
घर में ही छिपा था आरोपी
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली तो वह वहीं छिपा मिल गया। उसे गिरफ्तार किया गया तो वह बेहद घबराया हुआ था। उसने नशा भी कर रखा था। आरोपी ने बताया कि नशे में उसने हैवानियत कर दी। अब उसे अपने कृत्य पर शर्म आ रही है।
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली तो वह वहीं छिपा मिल गया। उसे गिरफ्तार किया गया तो वह बेहद घबराया हुआ था। उसने नशा भी कर रखा था। आरोपी ने बताया कि नशे में उसने हैवानियत कर दी। अब उसे अपने कृत्य पर शर्म आ रही है।
रात में उससे पूछताछ के बाद मंगलवार सुबह जेल भेज दिया गया। आरोपी की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। पढ़ाई छोड़कर आवारागर्दी करता है और नशे का आदी है। उससे छोटा भाई गांव की एक किशोरी को फुसलाकर ले गया है।
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि बच्ची से गलत हरकत करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस साक्ष्य जुटाकर आरोपी के खिलाफ चार्जशीट लगाएगी। उसे अधिकतम सजा दिलाने का प्रयास होगा।