फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man raised slogans in support of Pakistan-Palestine in Bareilly

Bareilly News: युवक ने सोशल मीडिया पर डाला भड़काऊ वीडियो, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Tue, 17 Oct 2023 04:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 17 Oct 2023 04:05 PM IST
सार

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र के एक युवक ने भड़काऊ वीडियो पोस्ट किया है। इस मामले में एक्स (ट्विटर) के जरिये वीडियो के साथ पुलिस शिकायत की गई। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
man raised slogans in support of Pakistan-Palestine in Bareilly
भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारी सीजन के बीच एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिये बरेली शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। एक युवक ने अयोध्या के विवादित ढांचे को लेकर भड़काऊ वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें धर्मगुरु जैसा दिखने वाला व्यक्ति धर्मस्थल के संबंध में भड़काऊ बातें बोल रहा है।

विज्ञापन


एक्स (ट्विटर) यूजर हिमांशु पटेल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए मामले की शिकायत आईजी रेंज और बरेली पुलिस से की। आरोपी युवक भोजीपुरा थाना क्षेत्र के प्रह्लादपुर गांव का निवासी बताया गया है। थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


युवक ने किया पाकिस्तान-फलस्तीन का समर्थन 
थाना हाफिजगंज क्षेत्र में एक युवक ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट किए हैं। एक वीडियो में वह पाकिस्तान और फलस्तीन जिंदाबाद कहते हुए समर्थन कर रहा है। इसके अलावा उसने एक पोस्ट भी किया है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। इस मामले की शिकायत भी पुलिस से की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय ध्वज का अपमान 
रविवार को शहर के बारादरी थाना क्षेत्र में राष्ट्रध्वज के ऊपर धार्मिक झंडा लगाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भोजीपुरा, हाफिजगंज और फरीदपुर थाना क्षेत्रों में इसी तरह के मामले सामने आए हैं। रविवार को बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला चक महमूद के नदीम खां के खिलाफ राष्ट्रध्वज के अपमान का मामला दर्ज किया गया था।

सोमवार को एक्स (ट्विटर) के जरिये हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठौरा में सूरज वाले मंदिर के पीछे और बकैनियां में राष्ट्रध्वज के ऊपर धार्मिक झंडा लगाने की शिकायत की गई है। फरीदपुर में नहर और रेल लाइन के दोनों ओर बस्तियों से भी इसी तरह की शिकायत की गई है। 

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि कुछ दिनों से सामाजिक विद्वेष वाले कमेंट व पोस्ट की संख्या बढ़ गई है। पुलिस की सोशल मीडिया सेल इस तरह की गतिविधियों पर लगातार निगरानी करती है। कई मामलों में सेल स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करती रहती है। गंभीर मामलों में एफआईआर दर्ज कर विवेचना की जाती है। लोगों को चाहिए कि वह किसी धर्म, जाति या देश आदि के विरुद्ध अनावश्यक टिप्पणी न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed