{"_id":"6663ec626345e6c7e50e1e51","slug":"man-murdered-in-lakhimpur-kheri-and-dead-body-tied-to-bike-and-dragged-2024-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दिल दहलाने वाली वारदात...अधेड़ को लाठी डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; फिर बाइक से बांधकर तीन सौ मीटर तक घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दिल दहलाने वाली वारदात...अधेड़ को लाठी डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; फिर बाइक से बांधकर तीन सौ मीटर तक घसीटा
Sat, 08 Jun 2024 11:19 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 08 Jun 2024 11:19 AM IST
सार
लखीमपुर खीरी से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसे बाइक से बांधकर घसीटा।
विज्ञापन
Man murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी में उधारी का रुपया मांगने पर आरोपियों ने पढ़ुआ थाने के गांव चंदैयापुर निवासी अधेड़ की लाठी डंडा से पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि अधेड़ को बाइक में बांधकर करीब तीन सौ मीटर घसीटा और दूसरे गांव के रास्ते पर डालकर दिया।
गांव चंदैयापुर निवासी किसान हरिनाम (55) शुक्रवार की रात खेत मे केले की फसल की रखवाली करने गए थे। आरोप है कि गांव के ही गड्ढे और मंगू ने खेत में पहुंच कर हरिनाम से उधारी के रुपये मांगने को लेकर विवाद किया। लाठी डंडा से प्रहार कर हत्या कर दी।
आरोप यह भी है कि केले के खेत से उसको बाइक में बांधा और घसीटते हुए उसे तीन सौ मीटर की दूरी पर ले जाकर कांडौहा गांव के पास देवीपुरवा वाले रास्ते पर डाल दिया। सुबह किसान का शव मिला तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। परिजनों के अनुसार हरिनाम की गांव में परचून की दुकान है। आरोपियों पर दुकान से खरीदे गए सामान की उधारी थी। हरिनाम ने आरोपियों से यही रुपया मांगा था।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्यवाही की जाएगी- प्रवीण कुमार सीओ, निघासन