{"_id":"5f4616f88ebc3e3cf4397ce9","slug":"man-murdered-in-illicit-relations-at-lakhimpur-kheri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लखीमपुर खीरी में ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या, अवैध संबंधों में उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लखीमपुर खीरी में ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या, अवैध संबंधों में उतारा मौत के घाट
Wed, 26 Aug 2020 01:32 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 26 Aug 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
Crime
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के थाना ईसानगर क्षेत्र में पूर्व शिक्षक नेता के घर मंगलवार की रात मजदूरी करने वाले 55 वर्षीय ग्रामीण की अवैध संबंधों के शक में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसका शव शिक्षक के घर के पास खून से लथपथ पड़ा मिला।
शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव जसवंतनगर निवासी मनोहर भार्गव पड़ोस के गांव मोहम्मदापुर निवासी पूर्व शिक्षक नेता जगदीश कटियार के घर करीब 20 साल से मजदूरी करता था।
परिजनों ने बताया कि मनोहर भार्गव शिक्षक नेता के घर पर ही रहता था। जब घर पर शादी-विवाह या अन्य कोई कार्यक्रम होता था तभी मनोहर घर पर आता-जाता था। मंगलवार की रात रोज की तरह वह बाहर पड़े छप्पर में सो रहा था। देर रात अज्ञात लोगों ने उसकी धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
चीखुपकार मचने पर पूर्व शिक्षक, उनके परिवार और आसपास के लोग घर से बाहर निकले तो देखा कि चार हमलावर उसे लाठियों और धारदार हथियार से प्रहार कर रहे थे। दो हमलावर उसकी गर्दन पर लाठी रख दबाए थे। शोर शराबा होने पर हमलावर हत्या कर फरार हो गए। जब तक लोग मौके पर पहुंचे तब तक मनोहर भार्ग की मौत हो चुकी थी।

हत्या की सूचना से क्षेत्र में सनसी फैल गई। तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। प्रभारी निरीक्षक हरीओम श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि शिक्षक के गांव में एक बेवा से मनोहर भार्गव के प्रेम संबंध थे। महिला के परिवार के लोग आपत्ति कर रहे थे।
हालांकि दो साल से उसका आना-जाना नहीं था। परिवार के लोगों ने भी इसी को लेकर हत्या होने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई रामऔतार की तहरीर पर गांव के ही सोबरन, ददकू, राजकुमार और श्रीकेशन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।