{"_id":"6a00d1e2e70b85221000c724","slug":"man-murdered-his-wife-in-gurugram-and-fled-body-of-accused-found-in-bareilly-bareilly-news-c-4-bly1053-881423-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गुरुग्राम में पत्नी की हत्या कर भागा, बरेली में मिला आरोपी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गुरुग्राम में पत्नी की हत्या कर भागा, बरेली में मिला आरोपी का शव
विज्ञापन
शेरगढ़ (बरेली)। हरियाणा के गुरुग्राम में छह मई को पत्नी रेखा की हत्या करने के आरोपी गौरव का शव रविवार को उसके घर से एक किमी दूर ढोड़ा नदी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवाया। गुरुग्राम में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वहां की पुलिस यहां दबिश दे रही थी। आशंका है कि इसी से घबराकर उसने आत्महत्या कर ली होगी। सोमवार को शव का पोस्टमाॅर्टम कराया जाएगा।
शेरगढ़ के गांव ब्योधा निवासी गौरव चौहान पत्नी रेखा के साथ हरियाणा के गुरुग्राम जिले के गांव भांगरौला में रहता था। पुलिस के मुताबिक, गौरव अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। छह मई को उसने चाकू घोंपकर रेखा की हत्या कर दी थी। इसके बाद गुरुग्राम के खेड़कीदौला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तभी से वहां की पुलिस गौरव की तलाश कर रही थी।
रविवार सुबह गांव का एक किसान ढोड़ा नदी के किनारे खेत पर सिंचाई कर रहा था। नदी में उतराता शव देखकर उसने सूचना दी तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। शव की पहचान गौरव चौहान के रूप में हुई। सूचना पर सीओ बहेड़ी अरुण कुमार और इंस्पेक्टर राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
हत्या कर आया गांव, भाई की शादी में हुआ शामिल
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पत्नी की हत्या के बाद गौरव उसी दिन रात को अपने पैतृक गांव ब्योधा आया था। उस समय परिवार में गौरव के चचेरे भाई की शादी का समारोह चल रहा था। इस बीच हरियाणा पुलिस ने गांव में दबिश दी थी, लेकिन गौरव पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। परिजनों के मुताबिक, सात मई को वह कुछ देर के लिए घर लौटा था और फिर कहीं चला गया। पिता के मुताबिक, जाते वक्त गौरव ने जेब से निकालकर कुछ खाया और पानी पीकर चला गया। इसके बाद उसका कोई पता नहीं लगा। घटना से तीन दिन पहले आरोपी अपने दोनों बच्चों को पैतृक गांव छोड़ गया था।
शक में पत्नी की कर दी थी हत्या
गौरव चौहान मानेसर की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। उसकी शादी बरेली के ही भोजीपुरा क्षेत्र के गांव जोगीठेर निवासी रेखा से हुई थी। गौरव भांगरौला गांव में पत्नी रेखा, दो बेटों व एक बेटी के साथ किराये के मकान में रहता था। रिपोर्ट के मुताबिक, छह मई को तड़के चार बजे पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद गौरव ने सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए रेखा गली की ओर भागी, लेकिन अधिक खून बहने से 100 मीटर दूर सड़क पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। गुरुग्राम पुलिस गौरव के घर भी आई थी। वहां उसके न मिलने पर परिजनों को चेतावनी देकर चली गई थी।