फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man married the girl after exploiting her then gave her triple talaq in bareilly

अनाथ युवती की दर्दभरी कहानी: दुष्कर्म, गर्भपात, निकाह और फिर तीन तलाक... पति ने नर्क बना दी जिंदगी

Tue, 04 Mar 2025 04:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Mar 2025 04:35 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली में एक युवक ने निकाह का झांसा देकर युवती को अपने जाल में फंसाया। उससे संबंध बनाए। गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने शिकायत करने की बात कही तो कार्रवाई के डर से आरोपी ने निकाह कर लिया। निकाह के बाद उसे बेरहमी से पीटा गया। 

विज्ञापन
man married the girl after exploiting her then gave her triple talaq in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के किला क्षेत्र में रहने वाली युवती का यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने निकाह का झांसा देकर युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। उससे कई बार संबंध बनाए। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी के परिवारवालों ने साजिश के तहत दोनों का निकाह करा दिया। बाद में दहेज की खातिर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।

विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार किला क्षेत्र निवासी युवक ने उसे बहला-फुसलाकर शहर के एक होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाया। उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इससे वह गर्भवती हो गई। उसने निकाह करने के लिए कहा तो आरोपी ने जबरदस्ती उसका गर्भपात करा दिया। युवती ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराने की बात कही। इस पर कार्रवाई के डर से आरोपी और उसके परिवार ने षड्यंत्र रचकर 20 फरवरी को उससे निकाह करवा दिया। युवती का कहना है कि वह अनाथ है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। इसलिए निकाह में कुछ सामान नहीं दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति और ससुरालवालों ने पीटा 

युवती का आरोप है कि निकाह के तीन दिन बाद आरोपी युवक ने अपनी मां व अन्य परिजनों ने मिलकर पीड़िता को बेरहमी से पीटा। दो लाख रुपये की मांग की। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। धमकी दी कि अगर उसने विरोध किया तो उसे जान से मार देंगे। किसी तरह अपनी जान बचाकर पीड़िता अपनी बहन के घर पहुंची और पूरी घटना बताई। 

विज्ञापन

युवती ने यह भी आरोप लगाया कि युवक ने उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर बैंक खाते से रुपये भी निकाल लिए हैं। पीड़िता ने आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed