Bareilly News: 'मैं तुझे पागल कर दूंगा... कान में आती है आवाज', युवक की शिकायत सुन पुलिस हैरान
बरेली में बारादरी थाना पुलिस के पास एक युवक अजीबोगरीब शिकायत लेकर पहुंचा। युवक ने बताया कि उसके कान में कोई कहता है कि वह उसे पागल कर देगा। मार देगा। युवक की शिकायत सुनकर इंस्पेक्टर भी हैरान रह गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में एक युवक अजीबोगरीब शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा। उसने जो समस्या बताई, उसे सुनकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई। पीड़ित का कहना था कि उसके कान में बोलकर उसे कोई धमका रहा है। उससे कहता है कि वह उसे पागल कर देगा। कान में धमकीभरी आवाज सुनाई देती है, जिससे वह काफी परेशान है। पुलिस को अपनी शिकायत बताते युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। मामला बारादरी थाने का है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को एक युवक थाने पहुंचा था। उसने अपनी अजीबोगरीब समस्या इंस्पेक्टर को बताई। उसने कहा कि उसके कान में आवाज आती है। कोई उससे कहता है कि वह उसे पागल कर देगा। उसे मार देगा। इस पर इंस्पेक्टर उससे पूछते हैं कि ऐसा कौन कह रहा है? इस पर वह बताता है कि यह उसे नहीं मालूम है। दाहिने कान में बोलता है। परेशान होकर उसने रुई लगा ली है। युवक ने यह भी कहा कि थाने के बाहर तक उसके कान में आवाज आ रही थी, लेकिन थाने में घुसते ही आवाज बंद हो गई।
यह भी पढ़ें- 'घरवालों से जान का खतरा': दूसरे समुदाय के प्रेमी से विवाह करने पर मुसीबत में युवती, वीडियो में बताई कहानी
पीड़ित ने बताया कि उसके माता-पिता नहीं है। बहनों की शादी हो चुकी है। कान में सुनाई दे रही आवाज से वह काफी परेशान है। उसे नींद भी नहीं आती है। कई रात से सोया नहीं है। परेशान होकर यहां आया है। इस पर इंस्पेक्टर ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर ने कहा कि युवक मानसिक रूप से परेशान है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.