फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man lured a girl into a love affair and took her away angry people surrounded the police station in bareilly

Bareilly News: प्रेमजाल में फंसाकर युवती को ले गया दूसरे समुदाय का युवक, आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव

Sun, 22 Feb 2026 09:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Feb 2026 09:57 PM IST
सार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में युवती को दूसरे समुदाय का युवक फुसलाकर ले गया। इससे लोग में आक्रोश फैल गया। लोगों ने रविवार को थाने का घेराव कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। 

विज्ञापन
man lured a girl into a love affair and took her away angry people surrounded the police station in bareilly
सीबीगंज थाने के बाहर खड़े लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में युवती को ले जाने के आरोपी दूसरे समुदाय के युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजनीतिक लोगों और ग्रामीणों ने रविवार को मोर्चा खोल दिया। ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। इंस्पेक्टर के 24 घंटे में युवती को तलाशने और आरोपी को गिरफ्तार करने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।

विज्ञापन


आरोप है कि इलाके के एक गांव की युवती को दूसरे समुदाय का वाहिद उर्फ भूरा फुसलाकर ले गया है। युवती के भाई ने वाहिद व उसके भाई के खिलाफ शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि वाहिद ने अपना धर्म छिपाकर पहले युवती से दोस्ती की, फिर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। पुलिस ने धर्म छिपाकर धोखा देकर संबंध बनाने की धाराओं में मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


लोगों ने थाने का किया घेराव 
रविवार को युवती के समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए। पार्षद के पति उमेश गंगवार व पूर्व पार्षद सुखदीश कश्यप के नेतृत्व में ग्रामीण एकजुट होकर थाने पहुंचे और घेराव कर हंगामा करने लगे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने 24 घंटे में युवती को तलाश कर आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया तो ग्रामीण लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed