फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Man Locks Three Children Inside Shop and Beats Them with a Belt for Picking Mulberries in Bareilly

Bareilly News: शहतूत तोड़ने पर तीन बच्चों को दी खौफनाक सजा, शख्स ने बेल्ट से पीटा, पीठ पर हुए जख्म

Mon, 27 Apr 2026 05:03 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 27 Apr 2026 05:03 PM IST
सार

बरेली के हाफिजगंज इलाके में शहतूत तोड़ने पर एक शख्स ने तीन बच्चों को बेल्ट से पीटा, जिससे तीनों की पीठ पर जख्म के निशान पड़ गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।  

विज्ञापन
Man Locks Three Children Inside Shop and Beats Them with a Belt for Picking Mulberries in Bareilly
पीड़ित बच्चे की पीठ पर बना निशान - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में शहतूत तोड़ने के आरोप में तीन बच्चों को दुकान के अंदर बंदकर बेल्टों से बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। यह घटना थाना हाफिजगंज के हरहरपुर मटकली गांव में हुई, जहां एक शख्स पर बच्चों को पीटकर घायल करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और घायल बच्चों को उपचार के लिए नवाबगंज भेजा गया है।

विज्ञापन


गांव के तीन बच्चे साहिल, अयान और जानेआलम आरोपी के यहां शहतूत तोड़ने गए थे। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने बच्चों को पकड़कर दुकान का शटर बंद कर दिया। बेल्ट व बिजली के केबल से बुरी तरह पीटा। लोगों के कहने पर बच्चों को छोड़ा गया, जिसके बाद परिजन शिकायत करने गए तो आरोपी ने उन्हें धमकी दी। परिजनों की सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि घायल बच्चों को मेडिकल जांच के लिए नवाबगंज भेजा गया है। आरोपी को एसडीएम कोर्ट भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

बच्चों पर चोरी का आरोप
यह मामला तब और उलझ गया जब दूसरे पक्ष से रामभरोसेलाल की पत्नी ने भी पुलिस में तहरीर दी। उन्होंने बच्चों पर अपने घर में चोरी करने का आरोप लगाया है। तहरीर में कहा गया है कि बच्चों को डांटने पर 15 से 20 लोग उनके घर में घुस आए। इन लोगों ने घर में दहशत फैलाई और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस इस तहरीर की भी जांच कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने बच्चों के परिजनों की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की। 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी चिकित्सक को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि बच्चों को मेडिकल जांच के लिए नवाबगंज भेजा गया है। आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया है। दोनों पक्षों की शिकायतों पर पुलिस जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed