फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man killed police encounter who killing two boys in budaun

बदायूं में दो भाइयों की हत्या: मुख्य आरोपी साजिद का एनकाउंटर, इंस्पेक्टर घायल; जानिए अब तक का पूरा घटनाक्रम

Wed, 20 Mar 2024 11:38 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Mar 2024 11:38 AM IST
सार

Budaun News: बदायूं की बाबा कॉलोनी में ठेकेदार के घर में घुसकर उनके दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी गई। सैलून चलाने वाले साजिद ने वारदात को अंजाम दिया। इस सनसनीखेज वारदात से शहर में तनाव फैल गया। गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ और आगजनी कर दी। उधर, वारदात के तीन घंटे बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी साजिद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पढ़िए डबल मर्डर का पूरा घटनाक्रम...

विज्ञापन
man killed police encounter who killing two boys in budaun
मुख्य आरोपी साजिद का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं की मंडी समिति पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर बाबा कॉलोनी में मंगलवार शाम साढ़े छह बजे ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनके मकान के सामने हेयर सैलून चलाने वाले साजिद ने अपने दो साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। वारदात के तीन घंटे के बाद पुलिस ने मौके से करीब दो किमी दूर घेराबंदी कर आरोपी साजिद को मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ में इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई भी घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मासूमों के खून से सने थे आरोपी के हाथ 
साजिद ने बड़ी ही बेरहमी से दोनों बच्चों का कत्ल किया। उसके हाथ बच्चों के खून से सने हुए थे। उसके पूरे शरीर पर खून ही खून लगा था। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी साजिद उनके घर से निकलकर भागा था। जब थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने बताया कि हत्यारोपी खून से सना हुआ घर से बाहर निकलकर भागा हुआ है। इससे पुलिस उसके पीछे लग गई। इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई और एसओजी टीम उसे खोजती हुई शेखूपुर के जंगल में पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा- पहले आरोपी ने की फायरिंग 
पुलिस के मुताबिक पहले आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिससे पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इसमें हत्यारोपी साजिद मारा गया। तो वहीं गोली लगने से इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई को भी गोली लग गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर इंस्पेक्टर को आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। 

आईजी डॉ. राकेश कुमार कहना है कि हत्यारोपी घर से निकलकर भागा था। पुलिस उसका पीछा कर रही थी। पहले उसने गोली चलाई, फिर पुलिस ने फायरिंग की। इसमें आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। घटना के तीन घंटे के भीतर आरोपी मुठभेड़ में ढेर हो गया। उसे दो गोलियां लगी हैं।

man killed police encounter who killing two boys in budaun
मृतक बच्चों की मां को संभालते परिजन - फोटो : अमर उजाला

वारदात
6.30 बजे साजिद अपने भाई जावेद के साथ विनोद के घर पहुंचा
6.35 बजे संगीता दोनों के लिए चाय बनाने चली गई
6.40 बजे साजिद पहली मंजिल पर विनोद की मां से मिला
6.45 बजे साजिद विनोद के बेटे आयुष और आहान लेकर छत पर चला गया।
6.55 बजे विनोद का मंझला बेटा पीयूष पानी लेकर छत पर पहुंचा।
7.00 बजे पड़ोसियों ने संगीता और पीयूष को बाहर खींच लिया।

 

man killed police encounter who killing two boys in budaun
लोगों ने आरोपी की दुकान का सामान फूंका - फोटो : अमर उजाला

आक्रोश
7.30 बजे से भीड़ जुटनी शुरू हुई
7.45 बजे गुस्साए लोग मंडी समिति पुलिस चौकी पहुंचे
7.50 बजे पुलिस चौकी के बाहर रखी कुर्सियों में तोड़फोड़
8.00 बजे चौकी के आसपास खोखों में तोड़्रफोड़ कर आग लगा दी गई

कार्रवाई
8.15 बजे जिलेभर की फोर्स पुलिस चौकी पहुंच गई
8.25 बजे एसएसपी और डीएम घटनास्थल पर पहुंचे
8.35 तक होती रही नोकझोंक, अर्धसैनिक बल पहुंचा
9.00 बजे आयुष और आहान के शव निकाले गए, फोर्स घटनास्थल से लौटी
9.37 बजे सजिद की दुकान का शटर तोड़कर सामान निकाला और आग लगा दी
9.45 बजे अर्धसैनिक बल और पुलिस फोर्स घटनास्थल से लौटी
9.45 बजे फायर ब्रिगेड पहुंची और आग बुझाई 

हत्यारोपी का शव दिखाओ नहीं परिवार के साथ कर लूंगा आत्मदाह
बच्चों के पिता विनोद ने आईजी राकेश सिंह समेत पुलिस प्रशासन से कहा कि जिस हत्यारोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है उसको दिखाओ । अगर नहीं दिखाया तो वह परिवार के साथ दिन निकलते ही आत्मदाह कर लेगा। पुलिस ने यह बात सुन विनोद को हत्यारोपी का शव दिखाने का आश्वासन दिया है। देर रात चौराहे पर बच्चों की मां और दादी बैठ गए और आरोपी की लाश दिखाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed