{"_id":"67306ab3556611fc010f416e","slug":"man-killed-by-crushing-his-head-with-a-brick-in-bareilly-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मनौना गांव में युवक की सिर कुचलकर हत्या, बाग में मिला शव, आसपास पड़े थे नशे के इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मनौना गांव में युवक की सिर कुचलकर हत्या, बाग में मिला शव, आसपास पड़े थे नशे के इंजेक्शन
Sun, 10 Nov 2024 01:49 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:49 PM IST
सार
बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार सुबह बाग में पड़ा मिला। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में रविवार सुबह मनौना गांव के बाहर बाग में 22 वर्षीय युवक शरीफ अहमद का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खेत में तारकशी के लिए लगाए जाने वाले सीमेंट के पोल से सिर कुचलकर उसकी हत्या की गई थी। उसके बड़े भाई शफीक अहमद ने पुलिस को अज्ञात हत्यारोपी के खिलाफ तहरीर दी।
शव के आसपास नशे के इंजेक्शन भी पड़े मिले। पुलिस के मुताबिक शरीफ अहमद नशा करता था। हो सकता है कि उसके ही दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी हो। शनिवार रात गांव में एक बरात आई थी, जिसमें डीजे पर डांस हो रहा था। आधी रात तक शरीफ को वहां देखा गया था, पुलिस बरात के वीडियो देख रही है ताकि कोई सुराग मिल सके।