फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man hostaged and put alchcohal in eyes

दबंगों ने ग्रामीण को पेड़ से बांधकर पीटा, आंखों में डाली शराब

Sat, 02 Jul 2022 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
man hostaged and put alchcohal in eyes
बरेली। मंदिर पर शराब पीने का विरोध करने से बौखलाए दबंगों ने सिरौली के सुकटिया पट्टी गांव में देशराज को अपने घर में पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। उनकी आंखों में शराब डाली गई। दबंग उन्हें तब तक पीटते रहे जब तक वह बेहोश होकर गिर नहीं गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सिरौली इलाके के गांव सुकटिया पट्टी में रहने वाले देशराज ने बताया कि शुक्रवार को वह गांव के ढाकन लाल के यहां मजदूरी करने गए थे। शाम करीब चार बजे सत्यपाल, नेकपाल, छोटेलाल और सनी उन्हें ढाकन लाल के घर से खींचकर अपने घर ले गए। जहां पेड़ से बांधकर उनकी बेरहमी से लाठी-डंडों से पिटाई की। उनकी आंखों में शराब डालकर यातनाएं दीं। आरोपी उन्हें तब तक पीटते रहे जब तक वह बेहोश नहीं हो गए। घटना की तहरीर पर सिरौली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

तमाशबीन बने रहे ग्रामीण, न बचाया न ही पुलिस को दी सूचना
दबंग सरेआम देशराज को खींचकर पीटते हुए अपने घर ले गए और पेड़ से बांधकर उन्हें पीटते रहे, लेकिन दबंगों की दहशत में कोई भी उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। न ही किसी ने पुलिस को सूचना दी। बाद में देशराज की पत्नी ने उन्हें मिन्नत करके दबंगों के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के लिए नवाबपुरा चौकी के दरोगा को ठहराया जिम्मेदार
घटना के पीछे नवाबपुरा चौकी के एक दरोगा को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। दरअसल दस जून को आरोपियों ने जब देशराज को पीटा था तो उन्होंने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने उन्हें नवाबपुरा चौकी ले गई थी। जहां देशराज ने दबंगों के खिलाफ तहरीर दी थी, तब दरोगा ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे उनके हौसले बढ़ गए और शुक्रवार को देशराज का बंधकर बनाकर प्रताड़ित किया।
पीड़ित की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर से मेडिकल के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। - अश्विनी कुमार, इंस्पेक्टर सिरौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed