फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   son in law had hit car and killed mother in law In Bareilly

सास को मार डाला: पत्नी से चल रहा था विवाद, आरोपी ने कार में महिला मित्रों को बिठाकर बुजुर्ग को कुचला

Tue, 27 Sep 2022 03:12 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 27 Sep 2022 03:12 AM IST
सार

आईवीआरआई पुल पर दामाद ने ही कार से टक्कर मारकर सास की हत्या की थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का निकला जो साजिश के तहत की गई थी। सर्विलांस आदि की मदद से आरोपी की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।

विज्ञापन
son in law had hit car and killed mother in law In Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बरेली में आईवीआरआई पुल पर दामाद ने ही कार से टक्कर मारकर सास की हत्या की थी। इस दौरन कार में उसकी दो महिला मित्र भी साथ थीं। सोमवार को पुलिस ने कई जगह दबिश दी लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा।

विज्ञापन


रविवार को आईवीआरआई पुल पर कार की टक्कर से प्रेमनगर निवासी नीलम सक्सेना की मौत हो गई थी। घटना के बाद कार चालक भाग निकला था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का निकला जो साजिश के तहत की गई थी। आरोपी की पत्नी की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वारदात में प्रयुक्त कार राजेंद्रनगर के झूलेलाल गेट से बरामद हो गई है।आरोपी मनमोहन का पत्नी मनी सिंह से विवाद चल रहा है।

विज्ञापन

मनी ने मां की हत्या की रिपोर्ट में मनमोहन, उसकी महिला मित्र साक्षी शुक्ला और नैना कश्यप को नामजद किया है। उसने पुलिस को बताया कि रविवार को तीन बजे वह अपनी बुआ, मां नीलम, पिता अनिल और भाई मुकुल के साथ पति के घर जा रही थी। मां, पिता और भाई तीनों एक बाइक पर थे। तभी मनमोहन ने कार से टक्कर मारकर मां की हत्या कर दी। मनी के मुताबिक मनमोहन तीनों की हत्या करना चाहता था।

पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी मौके से भागने के बाद कार को झूलेलाल गेट के पास छोड़कर भाग निकले। टक्कर इतनी तेज मारी गई थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मनी व मनमोहन सिंह की फोन पर हुई बातचीत का एक ऑडियो पुलिस के हाथ लगा हैं, जिसमें वह देख लेने की धमकी दे रहा है। एसपी सिटी ने बताया कि जिस कार से टक्कर मारी गई थी, उसे बरामद कर लिया है। सर्विलांस आदि की मदद से आरोपी की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed