फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man from another community took away the home guard daughter in bareilly

Bareilly News: दूसरे समुदाय का युवक ले गया होमगार्ड की बेटी, हिंदूवादी संगठनों ने भोजीपुरा थाने का किया घेराव

Fri, 26 Jul 2024 10:52 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Jul 2024 10:52 AM IST
सार

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा 13 जुलाई से लापता है। उसके पिता ने दूसरे समुदाय के युवक पर अगवा करने का आरोप लगाया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज की, लेकिन आरोपी अज्ञात दिखाया।  

विज्ञापन
man from another community took away the home guard daughter in bareilly
भोजीपुरा थाने में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा में होमगार्ड की बेटी को अगवा कर ले गए दूसरे समुदाय के युवक पर थाना पुलिस इस कदर मेहरबान रही कि उसकी तलाश के प्रयास ही नहीं किए। इससे पहले नामजद आरोपियों के नाम हटाकर अज्ञात में रिपोर्ट लिख ली। दरोगा के खिलाफ गुस्सा फूटा तो हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को थाना घेर लिया। एसपी उत्तरी ने उन्हें समझाया। तलाश के लिए टीम गठित कर दरोगा की भूमिका पर जांच बैठा दी गई है।

विज्ञापन


भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बीएससी की छात्रा 13 जुलाई को कोचिंग जा रही थी। तभी गांव निवासी दूसरे समुदाय का युवक उसे अगवा कर ले गया। छात्रा के पिता होमगार्ड हैं। वह तीन दिन भटके तो कहीं पुलिस ने 16 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज की। इसमें भी खेल कर दिया। नामजदों की बजाय आरोपी अज्ञात लिख दिए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात जब एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा भोजीपुरा पहुंचे तो छात्रा के परिजनों के साथ हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर लिया। दरोगा पर दूसरे पक्ष से आर्थिक सांठगांठ का आरोप भी लगाया। एसपी उत्तरी ने इन लोगों को समझाकर वापस भेजा। साथ ही, दरोगा रिंकू कुमार की भूमिका की जांच कराने का आश्वासन भी दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में बेटी के नहीं मिलने पर दी जान देने की चेतावनी
एसपी उत्तरी से अपनी बात कहते-कहते छात्रा की मां बेहोश हो गईं। उन्हें होश में लाया गया तो एसपी से कहा कि 24 घंटे में बेटी न मिली तो वह अपनी जान दे देंगी।

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि छात्रा बालिग बताई जा रही है। पुलिस उसे और आरोपी को तलाश करने के लिए प्रयास कर रही है। दरोगा रिंकू कुमार की भूमिका की जांच सीओ को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed